Divya Bharti कभी सुसाइड नहीं कर सकती, जब बेटी की मौत के बाद मां ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Published : Apr 05, 2022, 12:23 PM IST

मुंबई। 90 के दशक की सबसे कामयाब एक्ट्रेस में शुमार दिव्या भारती (Divya Bharti) की मौत को 29 साल गुजर चुके हैं। 5 अप्रैल, 1993 को दिव्या भारती की मौत वर्सोवा स्थित अपार्टमेंट की पांचवी मंजिल से गिरने की वजह से हुई थी। हालांकि, ये हादसा, खुदुकुशी या फिर हत्या थी, ये आज भी रहस्य ही है। बेटी को हमेशा-हमेशा के लिए खोने के कुछ दिनों बाद दिव्या की मां मीता भारती ने उनकी दर्दनाक मौत को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। इस डर की वजह से फिल्मों में आई थीं दिव्या भारती..

PREV
17
Divya Bharti कभी सुसाइड नहीं कर सकती, जब बेटी की मौत के बाद मां ने किए चौंकाने वाले खुलासे

दिव्या भारती (Divya Bharti) की मां मीता भारती ने एक इंटरव्यू में कहा था- मेरी बेटी कभी आत्महत्या कर ही नहीं सकती थी। मैं उसका नेचर जानती थी और वो कभी सुसाइड जैसा आत्मघाती कदम नहीं उठा सकती थी।

27

हालांकि, दिव्या भारती (Divya Bharti) की मां ने ये बात भी कुबूल की थी कि कोई उसकी हत्या क्यों करेगा, उसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी तो भला कोई उसे क्यों मारेगा। मीता भारती के मुताबिक, वो ठीक से कभी खुद को समझ ही नहीं पाई कि लोग उसे कितना प्यार करते थे।   

37

दिव्या (Divya Bharti) की मां ने बताया था कि वो मेरी बेटी ने कभी भी एक्टिंग करने या ग्लैमर की दुनिया में आने की सोची भी नहीं थी। वो फिल्म इंडस्ट्री में केवल इसलिए आ गई क्योंकि वो पढ़ाई से दूर भागती थी। पढ़ाई से छुटकारा पाने के लिए ही वो फिल्म इंडस्ट्री में आई थी। 

47

मीता भारती (Meeta Bharti) के मुताबिक, दिव्या पढ़ने में बेहद कमजोर थी। उसके बमुश्किल पासिंग मार्क्स आते थे। इसके बाद दिव्या ने फिल्मों में काम करने के लिए मुझसे कहा कि मैं उसके पापा से बात करूं। बाद में उसके पापा ने फिल्मों में काम करने की परमिशन दे दी और इसके बाद वो आगे बढ़ती गई। 
 

57

बता दें कि दिव्या भारती (Divya Bharti) की मां मीता भारती का 2018 में निधन हो गया। दिव्या भारती की बुआ की बेटी कायनात अरोड़ा ने बताया था कि उनकी मामी मीता अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उनकी किडनी ने काम करना बंद कर दिया था। 
 

67

वहीं, अक्टूबर 2021 में दिव्या भारती (Divya Bharti) के पापा ओमप्रकाश भारती ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। 30 अक्टूबर को दिव्या भारती के पिता का निधन हो गया था। इस बात की जानकारी साजिद नाडियाडवाला की दूसरी पत्नी वर्धा ने दी थी। साजिद उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे।  

77

बता दें कि दिव्या भारती (Divya Bharti) ने बॉलीवुड में 1992 में आई फिल्म 'विश्वात्मा' से डेब्यू किया था। इसमें उनके साथ सनी देओल (Sunny Deol) भी थी। फिल्म का एक गाना 'सात समंदर पार मैं तेरे' आज भी बेहद पॉपुलर है। यह फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई थी। 

ये भी पढ़ें :

दिव्या भारती की मौत के बाद जब अचानक गिर गया थिएटर का पर्दा, आंखों के सामने ऐसा होता देख कांप गई थी ये एक्ट्रेस
rrr collection 10 days: 14 परसेंट बढ़ गई RRR की कमाई, 200 करोड़ क्लब में पहुंचने से अब इतनी दूर है फिल्म

Lock Upp शो में मंदाना करीमी ने Ex पति का खोला काला चिट्ठा, बताया एक नया शॉकिंग सच

6 साल में 13 फिल्में कर चुकीं रश्मिका मंदाना हैं करोड़ों की मालकिन, एक फिल्म के चार्ज करती हैं इतने करोड़

मम्मी-पापा को छोड़ अकेले ही रवाना हुई अजय देवगन की बेटी, चेहरे पर उदासी और आंखों में दिखा सूनापन

 

Recommended Stories