मुंबई. दुनियाभर में दिवाली (Diwali 2021) धूमधाम से मनाई गई। आमजन से लेकर सेलेब्स तक ने इस दिन को खासतौर पर सेलिब्रेट किया। कई सेलेब्स ने अपने घर पर दिवाली पार्टी भी दी। रोशनी के इस त्योहार के मौके पर अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने अपने घर पर एक ग्रैंड पार्टी ऑर्गेनाइज की। इस पार्टी में उनके परिवारवाले तो शामिल हुए ही साथ ही कुछ फ्रेंड भी स्पॉट हुए। पार्टी में अनिल कपूर के भतीजे अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के साथ पार्टी में पहुंचे। मलाइका ने अपने लुक ऐसे कहर ढाया कि बाकी सब उनके आगे फीके नजर आए। नीचे देखे अनिल कपूर की पार्टी में शामिल हुए सेलेब्स की फोटोज...
अर्जुन कपूर के साथ अनिल कपूर के दिवाली बैश में पहुंची मलाइका अरोड़ा इस मौके पर हरे का बैकलेस ब्लाउज और डार्क रानी कलर की साड़ी में नजर आई। उन्होंने न्यूड मेकअप के साथ बालों में गजरा भी लगा रखा था।
29
पहले तो अर्जुन कपूर मीडिया फोटोग्राफर्स पर थोड़ नाराज हुए लेकिन बाद में उन्होंने मुस्कराते हुए मलाइका अरोड़ा के साझ जमकर पोज दिए।
39
जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) हरे रंग की साड़ी पहन चाचा अनिल कपूर के घर दिवाली पार्टी में शामिल होने पहुंची। इस मौके पर वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी।
49
बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने मीडिया फोटोग्राफर्स को दोनों बेटी यानी खुशी कपूर (Khushi Kapoor) और जाह्नवी कपूर के साथ पोज दिए। बोनी ने सफेद रंग का कुर्ता-पजामा कैरी कर रखा थी। वहीं, खुशी गुलाबी रंग के लहंगे में दिखी।
59
अनिल कपूर ने पूरी विधि विधान के साथ मां लक्ष्मी की पूजा की। इस मौके पर अनिल सफेद रंग का कुर्ता-पजामा पहने नजर आए।
69
पूजा के बाद अनिल कपूर घर से बाहर आए और उन्होंने कैमरामैन को पोज दिए। इसके बाद उन्होंने सभी को मिठाई भी बांटी।
79
संजय कपूर (Sanjay Kapoor) भी बड़े भाई अनिल कपूर के घर दिवाली बैश में शामिल हुए। इस मौके पर संजय ने वाइन कलर का कुर्ता-पजामा पहन रखा था।
89
संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर भी इस मौके पर नजर आई। शनाया ओशन ग्रीन कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आई।
99
भाई अनिल कपूर के दिवाली बैश में बहन रीना मारवाह भी शामिल हुई। इस दौरान रीना ने सफेद-सुनहरी रंग की सूट और बड़ा सा नेकलेस कैरी कर रखा था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।