Published : Nov 03, 2021, 05:19 PM ISTUpdated : Nov 03, 2021, 05:50 PM IST
मुंबई. देश-दुनिया में दिवाली (Diwali 2021) जोर-शोर से मनाई जा रही है। आमजन से लेकर सेलिब्रिटीज तक सभी इस मौके पर एन्जॉय करते नजर आते हैं। सभी सेलेब्स इस मौके पर अपने-अपने घरों को रोशन करते हैं। हालांकि, पिछले दो साल से कोरोना (Corona) महामारी के चलते दिवाली का जश्न फीका ही रहा है। कोविड के दौरान किसी भी सेलेब्स ने बड़े लेवल पर दिवाली पार्टी नहीं दी। इसी बीच खबर है कि इस बार भी बॉलीवुड में दिवाली पार्टी फीकी ही रहने वाली है। लेकिन आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने दो साल पहले दिवाली पार्टी ऑर्गेनाइज की गई थी, जिसमें इंडस्ट्री से जुड़े करीब-करीब सभी सेलेब्स शामिल है। दिवाली के मौके पर आपको बिग बी की इस ग्रैंड पार्टी की कुछ फोटोज दिखाने जा रहे हैं...
अमिताभ बच्चन की इस ग्रैंड दिवाली पार्टी में बिजनेसमैन मुकेश अंबानी अपनी फैमिली के साथ पहुंचे थे। पार्टी में नीता अंबानी बनठन कर पहुंची थी और छा गई थी। वहीं, बच्चन बहू यानी ऐश्वर्या राय लाल लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आई थी और वे पूरी महफिल लूट ले गई थी।
29
पत्नी ऐश्वर्या राय, बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करन सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) के साथ अभिषेक बच्चन। लाल लहंगा में ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत नजर आई थी। दूसरी और नाती अगस्त्य नंदा, नातिन नव्या नवेली नंदा और बेटी श्वेता बच्चन के साथ जया बच्चन (Jaya Bachchan)।
39
बच्चन की दिवाली पार्टी में हेमा मालिनी (Hema Malini) भी पहुंची थी। इस दौरान हेमा ने हरे-लाल रंग की बनारसी साड़ी पहन रखी थी। बड़ा सा नेकलेस पहनी हेमा बेहद खूबसूरत दिख रही थी। दूसरी और अभिषेक बच्चन के साथ कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) स्पॉट हुई थी।
49
सारा अली खान (Sara Ali Khan) भाई इब्राहिम अली खान के साथ पहुंची थी। इस दौरान सारा ने लाल रंग का सूट कैरी कर रखा था, जिसमें वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। वहीं, दूसरी और बिपाशा बसु और ऐश्वर्या राय साथ में पोज देती दिखी थी।
59
पत्नी ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) और बेटे आरव के साथ अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भी बच्चन की दिवाली पार्टी में पहुंचे थे। अक्षय ने फैमिली के साथ कैमरामैन को पोज भी दिए थे। वहीं, दूसरी और पत्नी गौरी खान (Gauri Khan) के साथ शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) भी स्पॉट हुए थे।
69
पत्नी शोभा कपूर, बेटी एकता कपूर (Ekta Kapoor) और बेटे तुषार कपूर के साथ जितेंद्र (Jeetendra) भी पहुंचे थे। इस मौके पर एकता और शोभा दोनों ने ही गोल्डन कलर का आउटफिट कैरी कर रखा था। वहीं, जितेंद्र-तुषार कुर्ता-पजामा पहने नजर आए थे।
79
जूही चावला (Juhi Chawla) पति जय मेहता के साथ पहुंची थी। इस मौके पर जूही हल्के गुलाबी रंग का लहंगा पहने दिखी थी। उन्होंने हैवी नेकलेस और मांग टीका के साथ अपने लुक को कम्पलीट किया था। वहीं, जय मेहता कुर्ता-पजामा में स्पॉट हुए थे।
89
चंकी पांडे पत्नी भावना पांडे और दोनों बेटियों के साथ पहुंचे। इस दौरान अनन्या पांडे पीले रंग का लहंगा पहने पहुंची थी। मांग टीका लगाए अनन्या का सिम्पल लुक भी अच्छा दिख रहा था।
99
संजय कपूर पत्नी महीप कपूर और बेटी शनाया कपूर के साथ बिग बी की दिवाली पार्टी में पहुंचे थे। इस मौके पर शनाया लाल रंग के चमकदार लहंगा में बेहद खूबसूरत दिख रही थी। बता दें कि शनाया बॉलीवुड में डेब्यू करने की तैयारी कर रही है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।