मुंबई. दिवाली की रात सभी के घर ढेर सारी खुशियां लेकर आई। आमजन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स ने इन फेस्टिवल को पूरी शिद्दत के साथ मनायाा। बीती रात कुछ सेलेब्स ने अपने घर पर दिवाली पार्टी भी ऑर्गेनाइज की, जिसमें कई सेलेब्स शामिल हुए। अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने तो अपने घर पर पार्टी दी ही साथ ही सोहेल खान (Sohail Khan) ने भी इस मौके पर एक ग्रैंड पार्टी दी। इस पार्टी में इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स शामिल हुए। पार्टी में खासतौर पर अक्सर गुस्से में दिखने दिखने वाले सलमान खान (Salman Khan) बेहद खुश और दोस्तों के साथ ठहाका लगाते नजर आए। नीचे देखे सोहेल खान की दिवाली पार्टी में शामिल सेलेब्स की स्टाइलिश और ग्लैमरस फोटोज...
सोहेल खान की पार्टी में सलमान खान काले रंग की शर्ट और डेनिम जीन्स में नजर आए। वहीं, अरबाज खान (Arbaaz Khan) भी अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी (Giorgia Andrian) के साथ पार्टी में पहुंचे।
28
सोहेल खान की पार्टी में डायरेक्टर डेविड धवन (David Dhawan) भी पत्नी लाली धवन के साथ शामिल हुए। इस दौरान वे सलमान खान के साथ मस्ती के मूड में दिखे।
38
सलमान खान पार्टी में अपनी तथाकथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर (Iulia Vantur) के साथ पहुंचे। दोनों एक ही कार में स्पॉट हुए। इस मौके पर यूलिया ट्रेडिशनल लुक में नजर आई।
48
पार्टी में अगंद बेदी (Bedi), नेहा धूपिया ( Neha Dhupia) और अर्पिता खान शर्मा (Arpita Khan Sharma) फ्रेंड्स के साथ एन्जॉय करते नजर आए। सलमान की बहन अर्पिता खान इस दौरान लाल रंगे के आउटफिट में नजर आई।
58
सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा (Aayush Sharma) इस मौके पर काफी एक्साइटेड दिखे। वे अपने दोस्त के साथ मस्ती करते नजर आए।
68
अतुल अग्निहोत्री (Atul Agnihotri) पत्नी अलवीरा खान ( Alvira Khan) के साथ नजर आए। पति-पत्नी दोनों ही इस मौके पर ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। अलवीरा ने मल्टी कलर का चमकदार सूट कैरी कर रखा था।
78
साजिद नाडियावाला (Sajid Nadiadwala) भी सोहेल खान की पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर उनकी पत्नी वर्धा नाडियाडवाला भी उनके साथ थी।
88
पार्टी में निखिल द्विवेदी (Nikhil Dwivedi) पत्नी गौरी पंडित के साथ नजर आई। निखिल ने जहां काले रंग के कपड़े पहन रखे थे वहीं, गौरी लाल सूट में दिखी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।