मुंबई. दशहरा 2021 (Dussehra 2021) शुक्रवार यानी 15 अक्टूबर को देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। आमजन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स बॉलीवुड तक इस पर्व को पूरी शिद्दत के साथ मनाते हैं। आपको बता दें कि ऐसी कई फिल्में हैं जो दशहरा के आसपास रिलीज हुई हैं। इन्हीं फिल्मों में से कुछ हिट रही और कुछ फ्लॉप। दशहरा के मौके पर आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। इस पैकेज में आपको बताते हैं कि पिछल 10 सालों में दशहरा और उसके आसपास रिलीज हुई फिल्मों का बॉक्सऑफिस पर क्या हाल रहा। आपको बता दें कि दशहरा पर रिलीज हुई इन फिल्मों अजय देवगन (Ajay Devgn), संजय दत्त (Sanjay Dutt), आलिया भट्ट Alia Bhatt), ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) सहित कई स्टार्स ने काम किया। नीचे देखें दशहरा पर रिलीज हुई फिल्मों के बारे में ये बातें...
संजय दत्त, अजय देवगन और कंगना रनोट की फिल्म रास्कल बॉक्सऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। मल्टी और सुपरस्टार्स से सजी इस फिल्म को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया। इस फिल्म को डेविड धवन ने निर्देशित किया था।
210
प्रकाश झा की फिल्म चक्रव्यूह भी बॉक्सऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। फिल्म में अर्जुन रामपाल, ईशा गुप्ता और अभय देओल लीड रोल में थे।
310
करन जौहर के डायरेक्टर में बनी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर बॉक्सऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म से आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बॉलीवुड में कदम रखा था।
410
डायरेक्टर फाराज हैदर की फिल्म वॉर छोड़ यार सिनेमाघरों में कब आई और कब चली गई पता ही नहीं चला। शरमन जोशी, सोहा अली खान और जावेद जाफरी की फिल्म को दर्शकों ने पसंद नहीं किया।
510
शाहिद कपूर, तब्बू और श्रद्धा कपूर की फिल्म हैदर ने बॉक्सऑफिस पर जबरदस्त हंगामा मचाया था। इस फिल्म को विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया था।
610
ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ जैसे सुपरस्टार से सजा फिल्म बैंग बैग भी बॉक्सऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। इस फिल्म डायरेक्टर सिद्धार्थ आनन्द हैं।
710
शाहिद कपूर, आलिया भट्ट और पंकज कपूर की फिल्म शानदार को भी दर्शकों ने सिरे से नकार दिया। फिल्म में शाहिद-आलिया होने के बाद भी इसे पसंद नहीं किया गया। फिल्मके डायरेक्टर विकास बहल है।
810
अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर की डेब्यू फिल्म मिर्जिया बुरी तरह फ्लॉफ साबित हुई। फिल्म के उनके साथ सायमी खेर थी। इस फिल्म को राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने डायरेक्ट किया था।
910
डायरेक्टर अमित शर्मा की फिल्म बधाई हो ने बॉक्सऑफिस पर दर्शकों को खूब अट्रैक्ट किया। फिल्म में आयुष्मान खुराना, सानिया मल्होत्रा और नीना गुप्ता लीड रोल में थे।
1010
विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म नमस्ते इंग्लैंड भी सुपरफ्लॉप साबित हुई। फिल्म में अर्जुन कपूर और परिणिति चोपड़ा लीड रोल में थे। इस जोड़ी और भी कई फिल्मों में साथ काम किया है।