बॉलीवुड के इस फेमस फोटोग्राफर की मां का निधन, अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचा कोई भी बड़ा स्टार

Published : Nov 29, 2019, 01:40 PM IST

मुंबई. बॉलीवुड के मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी की मां प्रभा रतनानी का गुरुवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं। डब्बू ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी। डब्बू ने अपनी मां की फोटो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, 'रेस्ट इन पीस मॉम।' बॉलीवुड की कई हस्तियों ने उनकी मां के निधन पर शोक जताया है। उनकी मां का  अंतिम संस्कार शुक्रवार को दोपहर सांता क्रूज स्थित हिंदू शमशान घाट में किया गया। हालांकि, इस मौके पर कोई भी बॉलीवुड का बड़ा स्टार नजर नहीं आया। मां को खोने का गम बर्दाश्त नहीं कर पाए डब्बू। मां के पार्थिव देह को पकड़कर देर कर रोते रहे। उनकी बेटी ने उनके आंसू पोंछे और उन्हें दिलासा दिया। बता दें कि डब्बू रतनानी फेमस फैशन फोटोग्राफर हैं। वे अपने कैलेंडर के लिए भी मशहूर हैं, जिसमें बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां जुड़ती हैं। डब्बू हर साल नए और अलग अंदाज में कैलेंडर लॉन्च करते हैं। इस कैलेंडर के लिए डब्बू अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, कार्तिक आर्यन, रणवीर सिंह, ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ और करीना कपूर से लेकर कई सेलेब्स की फोटोग्राफी करते हैं। 

PREV
17
बॉलीवुड के इस फेमस फोटोग्राफर की मां का निधन, अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचा कोई भी बड़ा स्टार
फेमस फोटोग्राफर डब्बू रतनानी की मां का निधन गुरुवार को हुआ। मां के जाने का गम बर्दाश्त नहीं कर पाए डब्बू और फूट-फूटकर रोए। उनकी बेटी ने उनके आंसू पोंछे।
27
मां के अंतिम संस्कार में बेटी के साथ डब्बू।
37
डब्बू रतनानी और उनकी पत्नी।
47
मां के अंतिम संस्कार में डब्बू।
57
मां का प्रणाम करते डब्बू रतनानी और उनकी फैमिली।
67
अंतिम संस्कार की विधि पूरी करते डब्बू।
77
डब्बू रतनानी की मां की अंतिम यात्रा।

Recommended Stories