Father's Day 2022: अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक, बच्चों संग देखें क्यूट फोटोज

एंटरटेनमेंट डेस्क. सुबह से देर रात तक लाइट, कैमरा और एक्शन के बीच रहने वाले फिल्मी सितारे अपनी फैमिली के साथ कितना समय बिताते हैं यह हर कोई जानना चाहता है। ज्यादातर लोग यही सोचते हैं कि इतने बिजी रहने वाले एक्टर्स के पास घर में रहने का वक्त ही कहां मिलता होगा। पर आपको जानकर हैरानी होगी कि दिन-रात काम में बिजी रहने वाले ये सितारे न सिर्फ अच्छी फैमिली लाइफ जीते हैं बल्कि अपने घर-परिवार के साथ भरपूर एन्ज्वॉय करते हैं। फादर्स डे (Father's Day 2022) पर आज हम आपको कुछ ऐसे ही बड़े एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने बच्चों की खुशी के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। नीचे की स्लाइड्स में देखते हैं अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक के साथ बच्चों के क्यूट मूमेंट...

Nitu Kumari | Published : Jun 17, 2022 1:29 PM IST

18
Father's Day 2022: अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक, बच्चों संग देखें क्यूट फोटोज

अमिताभ बच्चन (amitabh bachchan) अपने दोनों बच्चों के बेहद करीब हैं। अभिषेक और श्वेता के साथ उनकी बॉन्डिंग काफी जबरदस्त हैं। एक इंटरव्यू में मिस्टर बच्चन ने कहा था कि जब श्वेता और अभिषेक उनके आसपास होते हैं तो वो किसी की परवाह नहीं करते हैं। फिर चाहे कोई और रहे या ना रहे। इस तस्वीर से अंदाजा लगा सकते हैं सदी के महानायक का रिश्ता अपने बच्चों से कितना गहरा है। 

28

जितेंद्र (Jeetendra) के दोनों बच्चे आज वेल सेटल्ड हैं। उनकी एक बेटी तो टेलीविजन शोप क्वीन कही जाता हैं। जितेंद्र के दो बच्चे एकता कपूर और तुषार हैं। दोनों अपने पापा के बेहद करीब हैं। एकता तो अपने पापा को लेकर इतना पजेसिव थी कि वो किसी अदाकारा के साथ उन्हें नहीं देख सकती थी। इसलिए उन्हें शूटिंग के सेट पर नहीं ले जाया जाता था।

38

रणधीर कपूर की दो बेटियां करिश्मा और करीना कपूर हैं। दोनों बेटियां आज इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। करिश्मा और करीना अपने पापा के बेहद करीब हैं। इस तस्वीर से अंदाजा लगा सकते हैं। है ना ये क्यूट सी  तस्वीर।

48

मिथुन चक्रवर्ती भी चार बच्चों के पिता हैं।  उनकी बच्चों के साथ दोस्त जैसी बॉन्डिंग हैं। एक शो में मिथुन दा ने बताया था कि  मैं तीन बेटों और एक बेटी का पिता हूं लेकिन मेरा कोई भी बच्चा मुझे पापा कहकर नहीं बुलाता है। वो सभी मुझे मिथुन कहते हैं। 

58

अनिल कपूर अपनी दोनों बेटी  रिया और सोनम कपूर शादी करके ससुराल जा चुकी हैं। लेकिन उनकी बेटियां उनके दिल के करीब हैं। बचपन में वो अपने पापा के साथ खूब मस्ती करती थी। इस तस्वीर को देखकर आप उनके बॉन्डिंग का अंदाजा लगा सकते हैं।

68

धर्मेंद्र को भी फैमिली मैन कहा जाए तो गलत नहीं होगा। दिग्गज एक्टर अपने छह बच्चों को बराबर प्यार करते हैं। धर्मेंद्र और उनकी पहली पत्नी के 4 बच्चे हैं, सनी देओल, बॉबी देओल, विजीता और अजीता। वहीं हेमा मालिनी से ईशा और आहना है। धर्मेंद्र अपने छह बच्चों को बराबर प्यार करते हैं। ये तस्वीर उसकी बानगी है। 
 

78

शत्रुघ्न सिन्हा तीन बच्चों के पापा हैं। सोनाक्षी सिन्हा और लव कुश। सोनाक्षी अपने पापा का दिल का टुकड़ा हैं। वहीं लव कुश भी शत्रुघ्न सिन्हा के बेहद करीब हैं। बॉलीवुड के इस दिग्गज एक्टर ने सबकी परवरिश बहुत प्यार से की है। 

88

शाहरुख खान के तीन बच्चे हैं। सुहाना, आर्यन और अबराम। अबराम सरोगेसी से पैदा हुआ है। शाहरुख अपने तीनों बच्चों के बेहद करीब हैं। खासकर सुहाना के। बेटी के साथ उनकी बॉन्डिंग अलग लेवल की है। 

और पढ़ें:

नम्रता मल्ला ने रानी मुखर्जी के गाने पर जब मटकाई कमर, VIDEO देख फैंस का हुआ बुरा हाल

आमिर खान की 25 साल की बेटी आयरा खान ने किया डेट नाइट, बॉयफ्रेंड संग बेडरूम में हुईं कोजी

80 के दशक के चार सितारों को लेकर बन रही हैं BAAP OF ALL FILMS, शूटिंग के पहले दिन गायब हुआ ये एक्टर

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos