मुंबई. हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। इस साल फादर्स डे 21 जून को है। इसे आधिकारिक रूप से पहली बार 19 जून, 1910 को मनाया गया था। हालांकि, फादर्स डे को मनाए जाने को लेकर जानकारों में मतभेद है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को निःस्वार्थ सेवा और प्यार के बदले उन्हें सम्मान देने के लिए जागरूक करना है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस दिन को मनाते है। आज आपको इस पैकेज में बताने जा रहे हैं कि आखिर सेलेब्स ने अपने पिता से क्या सीख ली। अक्षय कुमार से लेकर सलमान खान तक शेयर की है अपनी बात।