Published : Aug 20, 2020, 12:51 PM ISTUpdated : Aug 20, 2020, 03:33 PM IST
मुंबई. पद्म विभूषण पंडित जसराज का आज (गुरुवार) राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के विले पार्ले के पवनहं शमशान घाट पर अंतिम संस्कार होगा। कोरोना की वजह से अंतिम संस्कार में ज्यादा लोग शामिल नहीं होंगे और न ही अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। यह भी कहा जा रहा है कि तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को हेलिकॉप्टर से शमशान घाट तक लाया जाएगा। वर्सोवा स्थित घर में पंडितजी का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया है। परिवार और दोस्त उनके अंतिम करने पहुंच रहे हैं।
पंडितजी का तीन दिन पहले अमेरिका के न्यूजर्सी में निधन हो गया था। पंडितजी का पार्थिव शरीर बुधवार को मुंबई पहुंचा। उनकी अंत्येष्टि का सोशल मीडिया पर लाइव टेलीकॉस्ट होगा। फेसबुक पर आर्ट एंड आर्टिस्ट्स और दुर्गा जसराज, सारंग देव, मधुरा जसराज और पंडित जसराज फैंस के पेज पर ये लाइव दोपहर दो बजे से शाम साढ़े चार बजे तक किया जाएगा। उन्हें अंतिम विदाई देने सिंगर उदित नारायण, कैलाश खेर, संगीतकार जतिन-ललित सहित अन्य सेलेब्स पहुंचे।
212
सिंगर कैलाश खेर ने भी श्रद्धांजली।
312
पं. जसराज के अंतिम विदाई देने बेटों के साथ पहुंचे संगीतकार जतिन-ललित।
412
पं. जसराज के बेटे के साथ सिंगर उदित नायारण।
512
बांसुरी वादक रोनू मुजूमदार और उदित नायारण।
612
एक्ट्रेस रुखसार भी पंडितजी के अंतिम दर्शन करने पहुंची।
712
पं. जसराज को नमन करते संगीतकार जतिन।
812
पंडित जसराज को 90 साल की उम्र में कार्डिएक अरेस्ट हुआ था। वे तीनों पद्म पुरस्कारों- पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित शास्त्रीय गायक थे।
912
उन्होंने महज 14 साल की उम्र में शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया था। उन्होंने अपने बड़े भाई पंडित प्रताप नारायण से तबला वादन सीखा।
1012
करीब 8 दशक तक भारतीय शास्त्रीय संगीत जगत में छाए रहे पंडित जसराज मेवाती घराने से ताल्लुक रखते थे।
1112
बाद में वह गायन के क्षेत्र में आए। ठुमरी और खयाल गायन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।
1212
बता दें कि पंडित जसराज की पत्नी मधुरा पंडित जसराज, बेटे शारंगदेव और बेटी दुर्गा जसराज सहित पूरा परिवार मुंबई में रहता है। अमेरिका में रहने वाली पंडित जसराज की शिष्य मंडली विशेष विमान से ही मुंबई पहुंची। इन शिष्यों में पद्मश्री तृप्ति मुखर्जी और सुमन घोष भी शामिल हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।