फिल्म, TV से संन्यास ले इन 8 एक्ट्रेस ने पकड़ी धर्म की राह, कोई हिमालय में रह रही, कोई बनी ब्रह्मकुमारी

Published : Oct 09, 2022, 10:58 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. भोजपुरी एक्ट्रेस सहर अफशा (Sahar Ashfa) फिल्म इंडस्ट्री छोड़ इस्लाम की राह पर चल पड़ी हैं। उन्होंने यह फैसला लगभग एक महीने पहले लिया था। लेकिन इसे लेकर उनकी सोशल मीडिया पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रही है। वैसे सहर अफशा अकेली ऐसी एक्ट्रेस नहीं हैं, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़कर अध्यात्म का रास्ता चुना है। उनसे पहले भी कई एक्ट्रेस इस तरह का चौंकाने वाला फैसला ले चुकी हैं।  आइए आपको बताते हैं ऐसी ही एक्ट्रेसेस के बारे में...

PREV
18
फिल्म, TV से संन्यास ले इन 8 एक्ट्रेस ने पकड़ी धर्म की राह, कोई हिमालय में रह रही, कोई बनी ब्रह्मकुमारी

'शक्तिमान' और 'दीया और बाती हम' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस नूपुर अलंकार ने इसी साल ग्लैमर वर्ल्ड को छोड़कर साधवी बनने का फैसला लिया। अब वे मुंबई वाला घर छोड़कर हिमालय चली गई हैं और भगवान की भक्ति में समय बिता रही हैं। यहां तक कि उन्होंने अब भिक्षाटन भी शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें : बोल्ड भोजपुरी एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ इस्लाम की राह पकड़ी, बोली- सब खत्म करने का इरादा कर लिया

28

'अनुपमा' जैसे सीरियल्स में काम कर चुकीं एक्ट्रेस अनघा भोसले टीवी इंडस्ट्री को अलविदा कहकर भगवान कृष्ण की भक्त बन गई हैं। वे स्प्रिचुअल टूर करती रहती हैं। हालांकि, अच्छा मौका मिलने पर वे टीवी पर वापसी पर विचार कर सकती हैं।

38

'लगान' और 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' जैसी फिल्मों में नजर आईं ग्रेसी सिंह ब्रह्मकुमारी आध्यात्मिक संगठन से जुड़ चुकी हैं और आध्यात्मिक प्रवचन में अपना समय दे रही हैं। बताया जाता है कि ब्रह्मकुमारी संस्था से जुड़े होने की वजह से ही उन्होंने अब तक शादी नहीं की है।

48

'ये तो बड़ा टॉइंग है' जैसी टैगलाइन वाले ऐड और 'बिग बॉस 6' जैसे शोज में नजर आईं सना खान ग्लैमर इंडस्ट्री को अलविदा कहकर अध्यात्म की राह चुन चुकी हैं। उन्होंने ऐलान किया था कि वे अल्लाह के बताए रास्ते को अख्तियार कर मानवजाति की सेवा में अपना वक्त देना चाहती हैं। सना सूरत के मौलवी अनस सैयद से शादी कर चुकी हैं।

58

'आशिकी' जैसी फिल्मों की हीरोइन अनु अग्रवाल एक दुर्घटना में बुरी तरह  घायल हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने ग्लैमर इंडस्ट्री छोड़कर अध्यात्म की रह पकड़ ली। अब वे संन्यासिन की तरह जिंदगी बिता रही हैं।

68

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस बरखा मदान ग्लैमर इंडस्ट्री की चकाचौंध छोड़कर नन बन चुकी हैं। उन्होंने बौद्ध धर्म अपनाकर अपना नाम ग्याल्टेन समतेन रखा है।

78

विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 7वें सीजन में नजर आईं एक्ट्रेस और मॉडल सोफिया हयात अध्यात्म का रास्ता चुनकर नन बन चुकी हैं।  उन्होंने इसके लिए अपना नाम गेया सोफिया मदर रखा है।

88

'दंगल' और 'सीक्रेट सुपरस्टार' जैसी फिल्मों में नजर आईं एक्ट्रेस जायरा वसीम फिल्म इंडस्ट्री छोड़कर अध्यात्म के रास्ते पर चल पड़ी हैं। उन्होंने कहा था कि उनके फ़िल्मी करियर के कारण इस्लाम के साथ उनका संबंध खतरे में है। जारा की आखिरी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' थी।

और पढ़ें...

Godfather: चिरंजीवी की फिल्म की धुआंधार कमाई, 3 दिन में ही बजट निकालकर प्रॉफिट में पहुंचीं

काजल अग्रवाल ने पहली बार दिखाया 6 महीने के बेटे का चेहरा, VIDEO में देखें नील की क्यूटनेस

GoodBye: आखिर क्यों रश्मिका मंदाना को पैरेंट्स से कहना पड़ा- मेरी जिंदगी को कंट्रोल करने की कोशिश मत करो?

18 साल पहले अजय देवगन संग काम कर चुका PS1 का यह एक्टर, आज भी फिल्म में उनकी एंट्री पर बजाता है तालियां

 

Recommended Stories