CELEBS का गणपति प्रेमः बप्पा को घर लेकर आई सलमान खान की बहन, उधर तुषार कपूर की बेटे संग दिखी प्यारी तस्वीर

Published : Sep 10, 2021, 02:32 PM ISTUpdated : Sep 10, 2021, 04:08 PM IST

मुंबई. देशभर में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2021) का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। आमजन की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी इस उत्सव को धूमधाम से मनाते हैं। सभी सेलेब्स के घरों में गणपति विराजते हैं। इतना ही नहीं सेलेब्स एक-दूसरे के घर बप्पा के दर्शन करने भी पहुंचते है। सबसे ज्यादा सेलेब्स सलमान खान (Salman Khan) के घर होने वाले गणेश उत्सव में नजर आते हैं। इस मौके पर सलमान की बहन अर्पिता खान (Arpita Khan) भी गणपति को घर लेकर आई है। सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि अर्पिता घर के बाहर बप्पा को लेने पहुंची। वैसे, आपको बता दें कि इस बार अर्पिता को भाई सलमान के बिना ही ये उत्सव मनाना पड़ेगा। इसकी वजह ये कि भाई इन दिनों रूस में फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग में बिजी है और वे अपना शूटिंग का टाइट शेड्यूल छोड़ मुंबई नहीं आ पाए। नीचे देखें और किन-किन सेलेब्स के घर विराजे गणपति बप्पा...  

PREV
18
CELEBS का गणपति प्रेमः बप्पा को घर लेकर आई सलमान खान की बहन, उधर तुषार कपूर की बेटे संग दिखी प्यारी तस्वीर

सलमान खान की बहन अर्पिता खान हर साल अपने घर पर गणेश उत्सव मनाती है। उनके घर बप्पा के दर्शन करने बड़ी संख्या में सेलेब्स पहुंचते हैं। 

28

जैसे ही अर्पिता खान के घर बप्पा की मूर्ति पहुंची  वे घर सेबाहर निकलकर दर्शन करने आई। उनके साथ रितेश देशमुख भी मौजूद थे।

38

रितेश देशमुख पत्नी जेनेलिया के साथ अर्पिता खान के गणेश उत्सव में शामिल होने पहुंचे। दोनों ने कैमरामैन को जमकर पोज भी दिए।

48

तुषार कपूर के घर पर बप्पा विराजे। इस दौरान वे धोती पहन बेटे लक्ष्य कपूर के साथ गणपति की पूजा करते नजर आए।

58

टी-सीरिज के ऑफिस में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। यहां पर शानदार झांकी सजाई गई। सभी ने मिलकर गणपति की पूजा की।

68

टी-सीरिज के मालिक भूषण कुमार ने पत्नि दिव्या कुमार खोसला के साथ मिलकर बप्पा की आरती की। इस दौरान दिव्या कुमार बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। 

78

दिव्या कुमार खोसला ने बकायदा गणपति की आरती करते हुए कैमरामैन को पोज दिए। उन्होंने गुलाबी और सफेद रंग का सूट कैरी कर रखा था। 

88

गणपति का तिलक लगाते दिव्या कुमार खोसला। बता दें कि दिव्या, गुलशन कुमार की बहू है। उन्होंने कुछ फिल्मों में काम भी किया है।

Recommended Stories