बेसुध होकर गिरी एक्ट्रेस को किया अस्पताल में भर्ती, वेंटिलेटर पर कर रही जिंदगी और मौत से जंग

मुंबई. मॉडल से एक्ट्रेस बनीं गहना वशिष्ट गुरुवार को अचानक शूटिंग करने के दौरान बेसुध होकर गिर गई। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनकी हालात इतनी ज्यादा खबर हो गई थी उन्हें 
आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया। डॉक्टर का कहना है कि उनकी हालात बहुत ज्यादा खराब है और वे जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। दरअसल, गहना मड आइलैंड में एक वेब सीरिज की शूटिंग कर रही थी। गुरुवार शाम 4.30 बजे अचानक वे चक्कर खाकर गिर गई। उन्हें तुरंत ही पास के अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार उनकी हालात काफी सीरियस है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है और दवाओं का उनपर असर नहीं हो रहा है। अस्पताल के डॉक्टर प्रणव काबरा का कहना है कि उनकी हालत काफी सीरियस है और उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 22, 2019 6:30 AM IST

14
बेसुध होकर गिरी एक्ट्रेस को किया अस्पताल में भर्ती, वेंटिलेटर पर कर रही जिंदगी और मौत से जंग
जानकारी के अनुसार गहना बिना खाए-पिए पिछले 48 घंटे से लगातार शूटिंग कर रही थी। इस वजह से उनकी हालात खराब हो गई और चक्कर खाकर गिर गई। डॉक्टर का कहना है कि उनका शुगर लेवल बहुत बढ़ गया था और बीपी लो हो गया था, उनकी स्थिति को लेकर फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता। उन्हें एनर्जी ड्रिंक्स भी दिए जा रहे हैं।
24
कुछ साल पहले गहना की मुंबई में कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पिटाई कर दी। यह सामाजिक कार्यकर्ता गहना द्वार कराए गए एक बिकनी फोटोशूट से खासे नाराज थे। दरअसल, गहना ने तिरंगा लपेटकर बिकिनी में फोटोशूट करवाया था।
34
बता दें गहना वशिष्ट का जन्म छत्तीसगढ़ के चिरिमिरी में हुआ था। शुरुआती पढ़ाई चिरिमिरी से पूरी करने के बाद वे भोपाल आ गईं। भोपाल के ऑल सेंट कॉलेज से उन्होंने रोबोटिक्स में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। वे एक ब्राह्मण परिवार में पली-बढ़ीं। उनकी मां एक डॉक्टर और पिता समाजिक कार्यकर्ता हैं। साथ ही उनकी एक बहन और दो भाई हैं। उनकी दादी स्कूल की प्रिंसिपल रह चुकी हैं। इंजीनियरिंग करने के बाद गहना ने एक टीवी चैनल के लिए एंकरिंग की और कई टीवी सीरियल भी किए। साल 2012 गहना तब चर्चाओं में आई जब उन्होंने मिस एशिया बिकिनी का ताज जीता।
44
टीवी सीरियल्स के साथ ही गहना साउथ की कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। गहना पर तिरंगे का अपमान करने के आरोप भी लग चुके हैं। 2012 में वे उस वक्त चर्चा में आईं थी जब उन्होंने कहा था कि अगर इंडिया ओलिंपिंक में गोल्ड मेडल लेकर आती है तो मैं पूरी मीडिया के सामने न्यूड हो जाऊंगी। और अगर सिल्वर मेडल लेकर आई तो स्ट्रिपिंग करूंगी।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos