आखिर क्यों गोविंदा की पत्नी ने कश्मीरा शाह को कहा खराब बहू, कम होने का नाम नहीं ले रहा पारिवारिक क्लेश

Published : Sep 17, 2021, 03:36 PM ISTUpdated : Sep 17, 2021, 03:38 PM IST

मुंबई. गोविंदा (Govinda) और भांजे कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) के बीच लंबे समय से रिश्ते ठीक नहीं है। और दोनों ही फैमिली के बीच अब तक कोई सुलह नहीं हो पाई है। पिछले कई सालों से चल रही ये पारिवारिक लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि, गोविंदा इस बारे में कुछ नहीं बोल रहे लेकिन उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) छुप नहीं बैठ रही है। हाल ही में वे कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह (Kashmira Shah) पर खूब बरसीं। इतना ही नहीं उन्होंने तो यह कह दिया कि मामा-भांजे की लड़ाई की जड़ उनकी ये खराब बहू ही है। नीचे पढ़े आखिर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने कश्मीरा शाह को खराब बहू क्यों कहा...

PREV
17
आखिर क्यों गोविंदा की पत्नी ने कश्मीरा शाह को कहा खराब बहू, कम होने का नाम नहीं ले रहा पारिवारिक क्लेश

गोविदा की पत्नी सुनीता आहूजा तब भड़क गई जब उन्होंने कश्मीरा शाह के उस बयान के बारे में सुना, जिसमें उन्होंने कहा था कि ये सुनीता कौन है, मैं नहीं जानती ?

27

कश्मीरा शाह का बयान सुनने के बाद ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में सुनीता ने कश्मीरा को तगड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा- सच बात तो ये है कि घर में तनाव तभी से ही शुरू हुआ जब हम घर में एक खराब बहू को लेकर आए थे।

37

सुनीता आहूजा ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा- एक मां की तरह प्यार देने के बावजूद ये लोग ऐसा बुरा बर्ताव कर रहे हैं। पति मुझे अक्सर मना भी करते हैं कि परिवार की बातें पब्लिक में न आएं लेकिन कुछ लोग पब्लिसिटी के भूखे होते हैं और हर बार शुरुआत कृष्णा की तरफ से ही होती है। 

47

हाल ही में जब गोविंदा पत्नी के साथ द कपिल शर्मा शो में पहुंचे थे तो इसी बीच कृष्णा अभिषेक ने एक इंटरव्यू में कहा था- मुझे लगता है कि दोनों फैमिली एक स्टेज शेयर नहीं करना चाहती। मामा गोविंदा के साथ उनका तनाव अब भी चल रहा है।

57

हालांकि, इस बारे में गोविंदा ने कोई रिएक्शन नहीं दिया लेकिन सुनीता ने कमेंट किया। उन्होंने कहा- गोविंदा पिछले साल ही कह चुके हैं कि वो इस मुद्दे पर पब्लिकली बात नहीं करेंगे। मैं बस यहीं कहना चाहती हूं कि हम एक सम्मानजनक दूरी रखना चाहते हैं।

67

सुनीता ने बताया था- मैंने तीन साल पहले ही कह दिया था कि जब तक मैं जिंदा हूं चीजे सुलझ नहीं सकती। हमने पाल पोसकर बड़ा किया, तो सिर पर चढ़ जाएगा, बदतमीजी करेगा। मैं सिर्फ ये कहना चाहती हूं कि मैं जिंदगीभर उसका चेहरा नहीं देखना चाहती हूं।

77

दरअसल दोनों फैमिली के बीच कड़वाहट की वजह कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह का एक ट्वीट हैं, जिसमें उन्होंने पैसों के लिए नाचने वाले लोगों का जिक्र किया था। और सुनीता का कहना था कि उसमें गोविंदा की ओर इशारा किया था। इसके बाद दोनों फैमिली के बीच दूरियां बढ़ गई।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories