मुंबई. 'बाईपास रोड' और 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस और मॉडल गुल पनाग शुक्रवार को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस का जन्म 3 जनवरी, 1979 को चंडीगढ़ में हुआ था। गुल अपनी फिटनेस को लेकर भी जानी जाती हैं। उनका असली नाम गुलकीरत कौर पनाग है। उनके पिता भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट जनरल रहे हैं। गुल को बुलेट का काफी शौक है। इसलिए वो अपनी शादी में बुलेट पर पहुंची थीं। उनके बर्थडे पर उनसे जुड़ी कुछ ऐसी ही इंटरेस्टिंग बातें बताते हैं।
गुल पनाग ने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में फिल्म 'धूप' से की थी। 1999 में वो मिस इंडिया का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। यही नहीं 'डिंपल गर्ल' गुल को मिस ब्यूटीफुल स्माइल का ताज भी दिया गया। इसके अलावा उन्होंने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया था।
27
गुल पनाग 'डोर', 'मनोरमा सिक्स फीट अंडर', 'हैलो', 'स्ट्रेट' और 'अब तक छप्पन 2' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हाल फिलहाल की बात की जाए तो वो मनोज बाजपेयी के साथ वेबसीरीज 'द फैमिली मैन' में नजर आई थीं।
37
गुल पनाग एक्टिंग के अलावा राजनीति में भी हाथ आजमा चुकी हैं। साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में वो आम आदमी पार्टी की ओर से चंडीगढ़ से चुनाव लड़ीं लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। चंडीगढ़ सीट से बीजेपी की किरण खेर ने जीत दर्ज की थी।
47
अगर गुल पनाग की रियल लाइफ की बात की जाए तो असल जिंदगी में काफी बिंदास और बाइक लवर हैं। 13 मार्च 2011 को उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड ऋषि अत्री से शादी की थी। वो अपनी शादी में इस अंदाज में पहुंचीं कि सभी देखते रह गए। दरअसल, गुल शादी करने के लिए कार या हेलीकॉप्टर से नहीं बल्कि बुलेट से पहुंची थीं। ये बुलेट 'शोले' के जय वीरू के स्टाइल वाली थी। एक मॉडर्न बहू के अंदाज वाली गुल को इस अवतार में देख सभी फिदा हो गए।
57
39 साल की उम्र में बनाकर सभी को चौंकाने वाली गुल पनाग केवल जमीन ही नहीं बल्कि हवाई यात्रा भी कर चुकी हैं। एक्ट्रेस फॉर्मूला ई की रेस भी कर चुकी हैं। गुल ने स्पेन में Mahindra Racing’s all new M4Electro में रेसिंग की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो भी शेयर किए थे।
67
वैसे तो गुल पनाग ने पर्सनल लाइफ को हमेशा से ही अपने तक रखा है। साल 2018 में उन्होंने खुलासा कर सभी को चौंका दिया था कि वो एक महीने के बेटे की मां हैं। गुल ने बताया कि कैसे वे 39 साल की उम्र में मां बनी थीं।
77
फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।