चोट के निशान ने बिगाड़ा इन 7 एक्ट्रेसेस का चेहरा, एक का तो करियर ही खत्म हो गया

एंटरटेनमेंट डेस्क.बॉलीवुड से लेकर टीवी सेलेब्स की खूबसूरती ही उनके काम मिलने का जरिया होता है। वो अपने फिटनेस और चेहरे का ग्लो बनाए रखने के लिए काफी मेहनत करती हैं। इंडस्ट्री में टीके रहने के लिए कुछ तो प्लास्टिक सर्जरी का भी सहारा लेती हैं। लेकिन कभी-कभी एक्सीडेंट की चपेट में आने से उनके खूबसूरत चेहरे पर दाग लग जाता है। इसके निशाना हमेशा के लिए उनके फेस पर आ जाता है और अगर मेकअप से ना छुपाए तो साफ पता चलता है। हाल ही मलाइका अरोड़ा का  भी रोड एक्सीडेंट हुआ था। जिसमें उनके आंखों के ऊपर कट लग गया था। मलाइका अरोड़ा, हेमा मालिनी समेत 7 सेलेब्स हैं जिन्हें किसी ना किसी वजह से चेहरे पर चोट का सामना करना पड़ा। एक अदाकारा तो एक्सीडेंट के बाद पर्दे पर वापसी नहीं कर पाईं। आइए नीचे देखते हैं उनका जख्मी चेहरा जिसने खूबसूरती पर लगा दिया दाग...

Nitu Kumari | Published : Jun 11, 2022 7:40 AM IST

17
चोट के निशान ने  बिगाड़ा इन 7 एक्ट्रेसेस का चेहरा, एक का तो करियर ही खत्म हो गया

दिग्गज एक्ट्रेस और सांसद हेमा मालिनी का जुलाई 2015 में गंभीर रोड एक्सीडेंट हुआ था। उनके माथे पर गंभीर चोट आई थी। जिसे ठीक करने के लिए कई टांके लगाए गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अदाकारा को अपने चोट के निशान को छुपाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवानी पड़ी थी।

27

हाल ही में फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) कार एक्सीडेंट की शिकार ह गई थीं। उनके आंखों के उपर चोट आई थी। दुर्घटना के काफी वक्त बात मलाइका ने अपना चेहरा दिखाया जिस पर चोट के निशान थे। 

37

कंगना रनौत के चेहरे पर भी एक ऐसा दाग पड़ गया है जिसे वो मेकअप से छुपाती हैं।  'मणिकर्णिका'की शूटिंग के दौरान जब वो तलवारबाजी का स्टंट कर रही थी तो नाक पर तलवार लग गई थी। जिसकी वजह से वहां कट का निशान पड़ गया । जो आज भी अगर वो मेकअप नहीं करती हैं तो नजर आता है।

47

निशा रावल (Nisha Rawal) के चेहरे पर भी चोट के निशान हैं। अदाकारा की मानें तो उनके एक्स पति और एक्टर करण मेहरा ने उन्हें ये दाग दिए हैं। हाल ही में 'लॉकअप' में निशा रावल नजर आईं और उन्होंने बताया कि एक बार करण मेहरा ने उन्हें इतना पीटा कि माथे से खून निकलने लगा था। चोट के निशान आज भी उनके माथे पर है। 

57

अपनी पहली ही मूवी आशिकी से बॉलीवुड में छाने वाली अनु अग्रवाल (Anu Aggarwal ) का साल 1999 में भयानक कार एक्सिडेंट हुआ था। हादसा इतना गंभीर था कि अदाकारा कोमा में चली गई थीं। उनका चेहरा खराब हो गया। इस हादसे के बाद वो बॉलीवुड में कम बैक नहीं कर पाईं।
 

67

अदाकारा महिमा चौधरी हाल ही में ब्रेस्ट कैंसर से उबरी हैं। हर तरफ उनके चर्चे हो रहे हैं। लेकिन इससे पहले भी वो एक दर्दनाक हादसे से गुजर चुकी हैं। साल 1999 में 'दिल क्या करे' मूवी की शूटिंग के दौरान उनके कार का एक्सीडेंट हो गया था। कार के टुकड़े महिमा के चेहरे में जाकर घुस गए थे।  67 कांच के टुकड़ों को ऑपरेशन के जरिए निकाला गया था। हालांकि उन्होंने बाद में प्लास्टिक सर्जरी कराके फेस को ठीक कराया, लेकिन अब भी उसके निशान उनके चेहरे पर दिखाई देते हैं।

77

शबाना आजमी भी सड़क दुर्घटना का शिकार हो चुकी हैं। जनवरी 2020 में उनकी कार एक ट्रक से जाकर टकरा गई थी। जिसमें उनके चेहरे पर गंभीर चोट आई थी। इलाज के बाद वो ठीक हो गईं। लेकिन चेहरे पर लगा दाग आज भी उस भयानक हादसे की उन्हें याद दिलाता है।

और पढ़ें:

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा का टूटा रिश्ता करण जौहर ने कुछ ऐसे जोड़ा, लेंगे सात फेरे !

अनुराग बासु की हालत देख डॉक्टर ने कहा था सिर्फ 14 दिन बचे हैं, लेकिन हिम्मत नहीं हारी और ऐसे दी कैंसर को मात

कैंसर से बाल झड़े तो महिमा चौधरी ने ऐसे छुपाया गंजापन, खुद शेयर किया फिल्म के सेट का वीडियो

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos