ऋतिक रोशन की Ex वाइफ ने किया बर्थडे विश, पति के लिए कही ये खास बात

मुंबई. ऋतिक रोशन 10 जनवरी को 46वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म आज ही के दिन 1974 में मुंबई में हुआ था। ऐसे में ऋतिक को सभी द्वारा बर्थडे विशेज मिल रहे हैं। इसी में एक नाम शामिल है उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान का। सुजैन खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके बेटों के साथ कुछ फोटोज शेयर की और उनके लिए बर्थडे विश के साथ एक स्पेशल कैप्शन भी लिखा। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 10, 2020 5:13 AM IST

16
ऋतिक रोशन की Ex वाइफ ने किया बर्थडे विश, पति के लिए कही ये खास बात
सुजैन ने ऋतिक की उनके दोनों बेटों के साथ फोटो शेयर की और उसके साथ ही कैप्शन लिखा, 'आप बहुत अद्भुत इंसान हैं।' इसे देखने के बाद यकीनन ऋतिक को बेहद खुशी मिली होगी।
26
ऋतिक रोशन और सुजैन खान के तलाक पर कोर्ट ने 2014 में मुहर लगाई थी। दोनों एक-दूसरे से अलग होने के बाद अच्छे दोस्त हैं। उन्हें कई मौकों पर साथ में भी देखा जाता रहा है। ऋतिक भी सुजैन के परिवार से मिलते-जुलते रहते हैं। दोनों अपने बेटों के लिए साथ लंच, डिनर और वेकेशन पर भी जाते हैं। न्यू ईयर पर भी दोनों अपने बच्चों संग वेकेशन पर गए थे।
36
ऋतिक और सुजैन खान ने 2000 में एक-दूसरे से शादी की थी और शादी के 14 साल बाद 2014 में उनका तलाक हो गया था। शादी से पहले इनकी लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प रही है।
46
ऋतिक सुजैन को पहली नजर में ही दिल दे बैठे थे। ऋतिक ने सुजैन को पहली बार ट्रैफिक सिग्नल पर देखा था। उस वक्त वो बॉलीवुड में एंट्री करने वाले थे।
56
सुजैन को ट्रैफिक सिग्नल पर देखने के बाद ऋतिक ने उनसे जान पहचान आगे बढ़ाई और छोटी सी मुलाकात कब बड़ी बन गई पता ही नहीं चला। इसके बाद दोनों को साथ अक्सर डिनर डेट पर भी देखा जाने लगा।
66
ऋतिक ने एक लंबे रिलेशन के बाद सुजैन को मुंबई के बीच पर प्रपोज किया। सुजैन ने भी ऋतिक का प्रपोजल एक्सेप्ट करने में देर नहीं की और साल 2000 में ही बेंगलुरु के एक लग्जरियस स्पा में दोनों ने परिवार और कुछ चुनिनंदा दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली।
Share this Photo Gallery

Latest Videos

click me!

Latest Videos

Recommended Photos