ऋतिक रोशन के घर रहने आ गई Ex वाइफ सुजैन खान, इसके पीछे की वजह जान हर कोई है शॉक्ड

मुंबई. दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से दहशद फैली हुई है। भारत में पीएम मोदी ने 21 दिन का लॉकडाउन घोषित किया है। सभी को अपने-अपने घरों में रहने की हिदायत दी गई हैं। आमजन की तरह बॉलीवुड सेलेब्स ने भी खुद को घर में कैद कर लिया है। इसी बीच बॉलीवुड का एक तलाकशुदा कपल अपने बच्चों की देखभाल करने की खातिर एक ही घर में रहने के लिए तैयार हो गया है। और ये कपल ऋतिक रोशन और उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान।वैसे इन दिनों ऋतिक अपनी फैमिली के साथ बेहद खुश है।

Asianet News Hindi | Published : Mar 25, 2020 12:07 PM IST / Updated: Mar 29 2020, 10:11 AM IST

18
ऋतिक रोशन के घर रहने आ गई Ex वाइफ सुजैन खान, इसके पीछे की वजह जान हर कोई है शॉक्ड
जिसने भी ये बात सुनी पहले तो वो शॉक्ड रह गया लेकिन बाद में सभी ने तारीफ बी की। दरअसल, अपने बच्चों का ख्याल रखने के लिए ऋतिक रोशन की पत्नी उनके घर फिर से लौट आई हैं। दोनों अब अपने बच्चों के साथ रहेंगे। बता दें कि दोनों का तलाक हुए 6 साल हो गए हैं।
28
कभी रितिक और सुजैन को बॉलिवुड का परफेक्ट कपल माना जाता था। हालांकि, शादी के बाद इन दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया। कपल के दो बेटे रेहान और रिदान हैं। भले ही यह कपल अलग हो गया हो लेकिन कोरोना वायरस को देखते हुए एक बार फिर अपने बच्चों का ख्याल रखने के लिए साथ रहने का फैसला किया है।
38
बता दें कि रितिक-सुजैन के अलग होने के बाद से दोनों बच्चे रितिक के घर में रहते हैं। लेकिन बच्चों का ख्याल रखने के लिए सुजैन ने रितिक के जुहू वाले घर में शिफ्ट होने का फैसला किया है।
48
कोरोना वायरस को देखते हुए रेहान और रिदान को घर के अंदर ही रखा जा रहा है। सेल्फ आइसोलेशन के दौरान रितिक ने एक पुरानी फोटो भी शेयर की है। यह फोटो रितिक-सुजैन के एक फैमिली हॉलिडे की है। इसके साथ रितिक ने सुजैन को शुक्रिया भी बोला है।
58
ऋतिक रोशन फोटो पर कैप्शन लिखा- मेरे लिए यह कल्पना से परे है। एक पेरेंट के तौर पर अपने बच्चों से दूर रहना जब लॉकडाउन चल रहा हो, यह मुश्किल हो जाता है। दिल भर आता है ये देखकर कि पूरी दुनिया एक हो चुकी है। सोशल डिस्टेंस बना और हफ्तों तक बंधे रहने को लेकर सब राजी हैं। इसका प्रयास जारी है। जहां दुनिया ह्यूमेनिटी की बात करती है एकता की बात करती है यह मुझे लगता है कि यह सिर्फ एक विचार से बहुत ज्यादा। खास तौर पर माता-पिता अपने बच्चों के साथ रहें और उनकी कस्टिडी शेयर करने के लिए।
68
उन्होंने आगे लिखा- ये फोटो मेरी एक्स वाइफ सुजैन की है। जो अपना घर छोड़कर हमारे बच्चों के लिए यहां आई है। ताकि हमारा संपर्क न टूट पाए एक दूसरे से। शुक्रिया सुजैन इतना सपोर्टिव होने के लिए, इतनी अंडरस्टैंडिंग रखने के लिए। इस को-पेरेंटिंग की जर्नी में साथ देने के लिए। ये कहानी हमारे बच्चे आगे सुनाएंगे।
78
बता दें कि रितिक और सुजैन का तलाक साल 2014 में हो गया था। हालांकि, यह कपल अभी भी बच्चों के साथ वेकेशन पर साथ देखा जाता है। कई बार फैमिली हॉलिडेज पर रितिक-सुजैन को अपने बच्चों को साथ देखा गया है।
88
ऋतिक रोशन और सुजैन खान के बेटे रेहान और रिदान।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos