Published : Apr 29, 2020, 03:36 PM ISTUpdated : May 01, 2020, 12:07 PM IST
मुंबई. एक्टर इरफान खान का 53 की उम्र में बुधवार को निधन हो गया। कोलन इंफेक्शन की वजह से इरफान को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल के आईसीयू में एडमिट कराया गया था। इरफान की बॉडी को वर्सोवा वाले कब्रिस्तान में दफनाया गया। पिता को अंतिम विदाई देने दोनों बेटे कब्रिस्तान पहुंचे। लॉकडाउन की वजह से मात्र 5 लोगों की ही कब्रिस्तान के अंदर जाने दिया गया।