'चंद्रकांता' से 'अंग्रेजी मीडियम' तक, साल दर साल ऐसे बदलता गया इरफान खान का Look

Published : Apr 29, 2020, 04:19 PM ISTUpdated : Apr 29, 2020, 06:52 PM IST

मुंबई। मशहूर एक्टर इरफान खान का निधन हो गया है। बुधवार को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। 53 साल के इरफान अपने घर के बाथरूम में गिर गए थे। इसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उन्हें ब्रेन ट्यूमर था और उनकी कोलन इंफेक्शन की समस्या बढ़ गई थी। बता दें कि कई फिल्मों और टीवी सीरियल में काम कर चुके इरफान को पहचान टीवी शो 'चंद्रकांता' से मिली थी। इसमें उन्होंने बद्रीनाथ का किरदार निभाया था। 

PREV
120
'चंद्रकांता' से 'अंग्रेजी मीडियम' तक, साल दर साल ऐसे बदलता गया इरफान खान का Look

इरफान को न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर हुआ था। मार्च 2018 में इरफान को अपनी बीमारी का पता चला था।

220

इरफान अप्रैल 2019 में ही भारत लौटे थे। लौटने के बाद इरफान ने ‘अंग्रेजी मीडियम’ फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। यह फिल्म हाल ही में रिलीज हुई।

320

इरफान के परिवार में पत्नी सुतापा देवेंद्र सिकदर और दो बेटे बाबिल और अयान हैं। इरफान खान टोंक के नवाबी खानदान से ताल्लुक रखते हैं।

420

7 जनवरी 1967 को जन्मे इरफान का पूरा नाम साहबजादे इरफान अली खान था। वे एक्टर नहीं बल्कि क्रिकेटर बनना चाहते थे।

520

इरफान की डेब्यू मूवी 1988 में आई सलाम बॉम्बे है। इस मूवी में उन्होंने एक लेटर राइटर का रोल प्ले किया था। 

620

हालांकि इरफान को फिल्मों में पहचान 2002 में आई फिल्म 'हासिल' से मिली। इसमें उन्होंने रणविजय सिंह का रोल प्ले किया था। 

720

फिल्म हासिल में बेस्ट नेगेटिव रोल के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला है।

820

इरफान ने 'मकबूल', 'लाइफ इन अ मेट्रो', 'द लंच बॉक्स', 'पीकू', 'तलवार' और 'हिंदी मीडियम' जैसी फिल्मों में काम किया। 

920

इरफान को 'हासिल' (निगेटिव रोल), 'लाइफ इन अ मेट्रो' (बेस्ट एक्टर), 'पान सिंह तोमर' (बेस्ट एक्टर क्रिटिक) और 'हिंदी मीडियम' (बेस्ट एक्टर) के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।

1020

'पान सिंह तोमर' के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड दिया गया था। कला के क्षेत्र में उन्हें देश का चौथा सबसे बड़ा सम्मान पद्मश्री भी दिया गया।

1120

इरफान ने कई हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। इनमें 'अ माइटी हार्ट', द वॉरियर, द दार्जिलिंग लिमिटेड, पार्टीशन, न्यूयॉर्क आई लव यू, द अमेजिंग स्पाइडरमैन, लाइफ ऑफ पाइ, इनफर्नो शामिल हैं।

1220

इरफान ने पानसिंह तोमर, लाइफ ऑफ पाइ, डी-डे, द लंचबॉक्स, किस्सा, पीकू, तलवार, इनफर्नो, मदारी, हिंदी मीडियम और करीब-करीब सिंगल जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया।

1320

23 फरवरी, 1995 को इरफान खान ने एनएसडी ग्रैजुएट सुतापा सिकदर से शादी की।
 

1420

इरफान खान के दो बेट बाबिल और अयान हैं। 

1520

2012 में इरफान ने अपने नाम की स्पेलिंग चेंज की और उसमें एक एक्स्ट्रा R जोड़ा।

1620

इरफान ने कहा था कि 16 साल की उम्र में वे सिर्फ इसलिए दूध लेने जाते थे, ताकि दूधवाले की बेटी की शक्ल देख सकें।

1720

इरफान खान आखिरी बार 'अंग्रेजी मीडियम' में नजर आए थे, जो 13 मार्च को रिलीज हुई थी।

1820

चार दिन पहले (शनिवार को) ही इरफान खान की माता का जयपुर में देहांत हो गया था। उसमें भी इरफान खान तबीयत खराब होने के कारण नहीं आ सके थे।

1920

हालांकि, इसी दौरान लॉकडाउन के चलते यह फिल्म सिर्फ दो दिन ही सिनेमाघरों में चल पाई।

2020

इरफान 2015 में राजस्थान सरकार के कैम्पेन 'रिसर्जेंट राजस्थान' के ब्रांड एम्बेसडर भी रहे थे।

Recommended Stories