क्या अंकिता लोखंडे से ब्रेकअप के बाद 'जलेबी' की एक्ट्रेस को डेट कर रहे सुशांत सिंह? किया खुलासा

मुंबई. टीवी इंडस्ट्री में नाम कमा के बाद बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अपनी फिल्मों के साथ ही साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। अंकिता लोखंडे से ब्रेकअप के बाद सुशांत का नाम 'जलेबी' की एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के साथ जुड़ा। अब ऐसे में एक्ट्रेस ने पहली बार अपनी इस रिलेशनशिप को लेकर बात की है। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 14, 2020 4:49 AM IST

110
क्या अंकिता लोखंडे से ब्रेकअप के बाद 'जलेबी' की एक्ट्रेस को डेट कर रहे सुशांत सिंह? किया खुलासा
हाल ही में दिए एक इंटरव्यी में रिया चक्रवर्ती ने कहा कि सुशांत और उन्होंने कभी अपने रिलेशनशिप में होने की बात को स्वीकार नहीं किया है, इसलिए इसमें कोई सच्चाई नहीं है। सुशांत और वो महज एक अच्छे दोस्त हैं।
210
रिया कहती हैं कि वो सुशांत सिंह राजपूत को पिछले आठ सालों से जानती हैं। वो दोनों YRF में साथ थे और लंबे समय तक दोनों का  मैनेजर भी एक ही था। समय के साथ उनकी दोस्ती मजबूत होती गई।
310
एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि वो अपने सभी दोस्तों को प्यार करती हैं और रिया इसे कभी छिपाती भी नहीं हैं, वो लोगों के प्रति प्यार के लिए सार्वजनिक हैं फिर चाहे कोई लड़की हो या लड़का।
410
रिया सुशांत को लेकर कहती हैं कि जहां तक सुशांत की बात है वह अच्छे और शांत इंसान हैं। उनका तो पता नहीं, लेकिन उनके लिए सुशांत सुपर क्यूट और आकर्षक हैं। हालांकि, एक्ट्रेस कहती हैं कि उन्हें ये नहीं पता कि सुशांत उनके बारे में क्या सोचते हैं।
 
510
रिया चक्रवर्ती से जब उनके करंट रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि रिलेशनशिप बताने के बदले अगर कोई उन्हें पैसे देगा और मैगजीन के कवर पर जगह देगा तो वो बताएंगी।
610
अंत में रिया ने सुशांत के साथ काम करने के सवाल पर कहा कि इसके बारे में उन्हें कुछ नहीं पता। उन्होंने इस बारे में सुशांत से भी पूछा था कि ये सब क्या हो रहा है? हालांकि, दोनों को अभी तक इस बारे में कुछ नहीं पता।
710
बता दें, बॉलीवुड में एंट्री से पहले सुशांत सिंह 'पवित्र रिश्ता' फेम एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों करीब 6 सालों तक एक-दूसरे के साथ रहे थे फिर इनका ब्रेकअप हो गया था। 
 
810
इस कपल के ब्रेकअप के पीछे कई वजह सामने आ चुकी है। जिसमें ये भी कहा जाता है कि सुशांत ने बॉलीवुड में एंट्री के बाद अंकिता को छोड़ दिया, क्योंकि अभी वो अपने करियर पर फोकस करना चाहते हैं।
910
गौरतलब है कि अंकिता और सुशांत सिंह की पहली मुलाकात 'पवित्र रिश्ता' के सेट पर ही हुई थी। रील लाइफ की कैमिस्ट्री कब रीयल लाइफ में बदल गई पता ही नहीं चला। 
 
1010
फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos