Published : Dec 12, 2020, 02:32 PM ISTUpdated : Dec 15, 2020, 10:24 AM IST
मुंबई. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (reliance industries limited) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी (mukesh ambani) और नीता अंबानी (nita ambani) की बेटी ईशा अंबानी (isha ambani) की शादी की आज दूसरी सालगिरह है। ईशा ने 12 दिसंबर, 2018 को पीरामल ग्रुप के डायरेक्टर अजय पीरामल (ajay piramal) के बेटे आनंद पीरामल (anand piramal) से शादी की थी। अंबानी के परिवार में हुई यह पहली शाही शादी थी। ईशा की शादी में देश-दुनिया से सेलेब्स शामिल होने आए थे। वहीं, बॉलीवुड सेलेब्स भी स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक में नजर आए थे। इतना ही नहीं ऐश्वर्या राय बच्चन (aishwarya rai bachchan), अभिषेक बच्चन (abhishek bachchan), शाहरुख खान, आमिर खान (aamir khan), अमिताभ बच्चन सहित कई सेलेब्स ने मेहमानों को खाना भी परोसा था।
बता दें कि शादी के अभिषेक बच्चन ने इसका खुलासा करते हुए खाना परोसने की सही वजह बताई थी। ट्विटर पर एक फैन ने अभिषेक से इस संबंध में सवाल पूछा था। अभिषेक ने इसका जवाब देते हुए बताया था- ये गुजराती शादी के रस्मों का ही एक हिस्सा है जिसे 'सज्जन घोट' कहा जाता है। इसमें लड़की वाले लड़के वालों को अपने हाथ से खाना परोसते है।
213
ईशा और आनंद की शादी को दो साल हो चुके हैं लेकिन आज भी इनकी शादी के चर्चे खूब होते हैं। इसमें मुकेश अंबानी ने गेस्ट, डेकोरेशन, कपड़े, गिफ्ट सब पर दिल खोलकर खर्चा किया था।
313
क्रिकेट, बॉलीवुड, राजनीति हर क्षेत्र से जुड़े लोगों ने इस शादी में शिरकत की थी। यहां तक की देश ही नहीं विदेशों से भी कई हस्तियां इस शाही शादी का हिस्सा बनीं थी।
413
मेहमानों को खाना सर्व करते शाहरुख खान।
513
अभिषेक बच्चन ने भी ईशा अंबानी की शादी में आए गेस्ट को खाना परोसा था।
613
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि ईशा ने अपने पूरे आउटफिट के लिए 90 करोड़ रुपए खर्च किए थे।
713
क्रिकेट, बॉलीवुड, राजनीति हर क्षेत्र से जुड़े लोगों ने इस शादी में शिरकत की थी। यहां तक की देश ही नहीं विदेशों से भी कई हस्तियां इस शाही शादी का हिस्सा बनीं थी।
813
ईशा अंबानी की शादी में पहुंची ऐश्वर्या राय बच्चन लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आई थी।
913
पति सैफ अली खान का हाथ थामे करीना कपूर सफेद रंग का लहंगा पहने ईशा की शादी में पहुंची थी। उनके साथ बहन करिश्मा कपूर भी थी।
1013
प्रियंका चोपड़ा भी पति निक जोनास के साथ अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में शामिल होने विदेश से आई थी।
1113
दीपिका पादुकोण भी पति रणवीर सिंह के साथ पहुंची थी।
1213
जाह्नवी कपूर डार्क रेड कलर का लहंगा पहन ईशा अंबानी की शादी में पहुंची थी। उनके साथ पापा बोनी कपूर और छोटी बहन खुशी कपूर भी साथ थे।
1313
शाहिद कपूर पत्नी मीरा राजपूत के साथ पहुंचे थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।