मुंबई। जैकलीन फर्नांडीज 35 साल की हो गई हैं। 11 अगस्त, 1985 को बहरीन की राजधानी मनामा में पैदा हुईं जैकलीन ने 2009 में आई फिल्म 'अलादीन' से बॉलीवुड डेब्यू किया। वैसे, जैकलीन अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहीं, खासकर अफेयर्स को लेकर। जैकलीन का पहला ब्वॉयफ्रेंड कोई एक्टर नहीं बल्कि अरब देश का राजकुमार था। हालांकि जैकलीन जब फिल्मी दुनिया में आ गईं तो दोनों का रिश्ता टूट गया।
करियर के शुरुआती दिनों में जैकलीन फर्नांडीज अरब देश बहरीन के प्रिंस हसन बिन राशिद अली खलीफा को डेट करती थीं। बहरीन की रॉयल फैमिली के बिलॉन्ग वाले खलीफा और जैकलीन की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी।
213
हालांकि 2010 में जब जैकलीन को फिल्म 'हाउसफुल' मिली तो उनका रिश्ता टूट गया। क्योंकि उस वक्त उनकी बॉलीवुड फिल्म मेकर साजिद खान से नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। 2009 से ही मीडिया में दोनों के अफेयर की खबरें आने लगी थीं।
313
बहरीन के खलीफा को डेट करने के बाद जैकलीन का अफेयर खुद से 15 साल बड़े साजिद खान से हो गया। दरअसल, जैकलीन बॉलीवुड में बड़ी हीरोइन बनना चाहती थीं ऐसे में साजिद ने करियर संवारने में उनकी मदद की।
413
यही वजह रही कि जैकलीन को फिल्म 'हाउसफुल-1' और 'हाउसफुल-2' में ब्रेक मिला। 2012 में तो बात यहां तक पहुंच गई थी कि साजिद खान और जैकलीन जल्द ही शादी करने वाले हैं।
513
यही नहीं, 'हाउसफुल-2' के शूटिंग सेट पर जैसे ही जैकलीन पहुंचती सब लोग उन्हें भाभी कहकर बुलाते थे। इससे पहले कि शादी तक बात पहुंचती, फरवरी 2013 में जैकलीन को साजिद के पजेसिव नेचर से परेशानी होने लगी।
613
यहां तक कि साजिद खान जैकलीन के रोल से लेकर कपड़े तक खुद ही सिलेक्ट करने लगे थे। साजिद के इसी रवैये से तंग आकर जैकलीन ने 2013 में साजिद से ब्रेकअप कर लिया।
713
जैकलीन का नाम सिद्धार्थ मल्होत्रा से भी जुड़ चुका है। फिल्म 'अ जेंटलमैन' की शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियां काफी सुर्खियों में रहीं। यहां तक कि आलिया भट्ट और सिद्धार्थ के ब्रेकअप की वजह भी जैकलीन को ही माना जाता है। हालांकि दोनों में से किसी ने कभी इस मामले पर खुलकर कुछ नहीं कहा।
813
सिद्धार्थ के साथ ही जैकलीन का नाम सलमान खान से जुड़ा है। 2014 में सलमान ने उन्हें अपनी फिल्म 'किक' में कास्ट किया था तभी से ये चर्चे शुरू हुए। कई इंटरव्यू में जैकलीन ये कह चुकी हैं कि सलमान सिर्फ उनके अच्छे दोस्त हैं और दोनों के बीच इसके अलावा और कुछ नहीं है।
913
जैकलीन के अफेयर्स की लिस्ट में रणबीर कपूर भी शामिल होना चाहते थे। हालांकि जैकलीन ने उन्हें भाव नहीं दिए। दरअसल 2014 में आई 'रॉय' में रणबीर ने जैकलीन के साथ स्क्रीन शेयर की थी। तब वे कैटरीना के साथ रिलेशनशिप में थे।
1013
2016 में कैटरीना से ब्रेकअप होने के बाद ऐसी खबरें आईं कि वे जैकलीन को अप्रोच कर रहे हैं। न सिर्फ रणबीर ने उन्हें काफी मैसेज किए बल्कि वे कई बार जैकलीन से डिनर डेट के लिए भी पूछ चुके हैं।
1113
मिस यूनिवर्स श्रीलंका रह चुकीं जैकलीन फिल्मों में आने से पहले बतौर टीवी रिपोर्टर काम करती थीं। उन्होंने सिडनी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है।
1213
जैकलीन के पिता श्रीलंका में म्यूजीशियन और उनकी मां एयर होस्टेस थीं। जैकलीन ने 14 साल की उम्र से ही टीवी शो होस्ट करने शुरू कर दिए थे। टीवी रिपोर्टर की नौकरी के दौरान ही उन्हें मॉडलिंग के ऑफर मिलने लगे थे।
1313
बता दें, जैकलीन ने 2009 में फिल्म 'अलादीन' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। वे अब तक 'मर्डर-2', 'हाउसफुल-2', 'रेस-2', 'किक', 'फ्लाइंग जट' और 'रेस-3' जैसी फिल्में कर चुकी हैं। उन्होंने रियलिटी शो 'झलक दिखला जा सीजन 9' भी जज किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।