बहन का बर्थडे मनाने आधी रात भाई के घर गईं जाह्नवी, इतनी जल्दी में थीं स्लीपर पहने ही पहुंच गई

Published : Dec 29, 2019, 11:22 AM ISTUpdated : Dec 30, 2019, 09:57 AM IST

मुंबई.  अर्जुन कपूर की छोटी बहन अशुंला कपूर 27 साल की हो गईं हैं।  उनका जन्म 29 दिसंबर, 1992 को मुंबई में हुआ था। बड़ी बहन का बर्थडे मनाने जाह्नवी कपूर देर रात भाई अर्जुन कपूर के घर पहुंची। जाह्नवी इतनी जल्दी में थी कि वे स्लीपर और पर्पल कलर की शॉर्ट फ्रॉक पहने ही सलिब्रेशन में शामिल होने पहुंच गईं। उनके साथ पापा बोनी कपूर और छोटी बहन खुशी कपूर भी थी। बर्थडे पर अंशुला ने 6 केक काटे। केक काटते उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

PREV
16
बहन का बर्थडे मनाने आधी रात भाई के घर गईं जाह्नवी, इतनी जल्दी में थीं स्लीपर पहने ही पहुंच गई
अर्जुन कपूर छोटी बहन अंशुला को खुश करने 6 केक लेकर पहुंचे थे। अंशुला को केक पर लगी मोमबत्तियों को बुझाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। एक केक की मोमबत्ती तो अंशुला को हाथ से बुझानी पड़ी। इस सेलिब्रेशन में संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर, बेटी शनाया कपूर और बेटा जहान कपूर विशेष रूप से मौजूद थे।
26
आपको बता दें कि अंशुला कपूर ने हाल ही में 'फैनकाइंड' नाम से एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है, जिसमें फैंस अपने फेवरेट फैन से मिल सकते हैं। इस पोर्टल से आने वाला पैसा चैरिटी को डोनेट किया जाता है। अंशुला, बोनी कपूर की पहली वाइफ मोनी कपूर की बेटी हैं।
36
अंशुला कभी ऋतिक रोशन की कंपनी एचआरएक्स में बतौर ऑपरेशन मैनेजर काम करती थी। फिलहाल अंशुला अपनी सौतेली बहनें जाह्नवी और खुशी कपूर का ख्याल रख रही है।
46
अंशुला बॉलीवुड से दूर हैं और उन्होंने न्यूयॉर्क की कोलंबिया यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन किया है। लगातार तीन साल सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट फॉर एकेडमी एक्सीलेंस अवॉर्ड मिला है।
56
2007 में कम्युनिटी सर्विस अवॉर्ड मिला था। उन्होंने रोमानिया में हाउस बिल्डिंग प्रोजेक्ट पर भी काम किया है। अंशुला ने 2014 में एक्सीड एंटरटेनमेंट प्रायवेट लिमिटेड मुंबई में एक साल बतौर एसोसिएट लिसनिंग एंड मर्चेंडिसिंग काम किया है। वे गूगल की एम्प्लॉय भी रह चुकी हैं।
66
फिल्मों से दूर अंशुला थिएटर में एक्टिव रहती है। उन्होंने The Night of January 16th, Oedipusa midsummer Night Dream, A Thousdand Cranes, Bhagwad Ajjukam सहित अन्य नाटकों में काम किया है। अंशुला के पास करीब 49 लाख रुपए की BMW X3 कार है। इतना ही नहीं जुहू में उनका 3 BHK अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत तकरीबन 5-6 करोड़ रुपए हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories