Published : Dec 07, 2020, 02:44 PM ISTUpdated : Dec 11, 2020, 10:18 AM IST
मुंबई. कारोना (corona) को लेकर अभी भी लोगों के मन में दहशत कम नहीं हुई है। रोज इस वायरस की चपेट में हजारों लोग आ रहे हैं। कई तो मौत के मुंह में जा चुके हैं। सरकार लोगों की सुरक्षा के लिए कई ठोस कदम उठा रही है। हालांकि, महामारी के बीच भी आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने-अपने काम पर लौट आए है। कुछ ने शूटिंग तो कुछ वेकेशन एन्जॉय करने विदेश भी गए हैं। इस दौरान सेलेब्स सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है। वैसे, आपको बता दें कि इंडस्ट्री में ऐसे कई सेलेब्स है, जिनकी शादीशुदा जिंदगी कई उतार-चढ़ाव से गुजरी है। कईयों का तो तलाक हो गया लेकिन कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी भी है, जिन्होंने अपनी शादी को बचाने के लिए हर संभव कोशिश की और रिश्ते में दरार पड़ने के बावजूद इसे संभाल लिया।
आपको बता दें कि इन एक्ट्रेसेस ने अपने पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स को संभाला और पति को सही राह पर भी ले आईं। इनमें जया बच्चन (jaya bachchan), ट्विंकल खन्ना (twinkle khanna) से लेकर काजोल (kajol), पूनम सिन्हा तक का नाम शामिल है।
210
अमिताभ बच्चन और रेखा के प्यार के किस्सों से भला कौन वाकिफ नहीं है। इस मुश्किल वक्त में जया बच्चन ने बड़ी हिम्मत से परिस्थिति का सामना किया और अपनी शादी में आए इस तूफान का सामना किया। आखिरकार जया की कोशिशें रंग लाईं और अमिताभ का ये एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर अंजाम तक नहीं पहुंच पाया। हालांकि, इनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया था जब गुस्से में जया फिल्म राम बलराम के सेट पर पहुंच गी थी और रेखा को थप्पड़ तक मार दिया था।
310
शाहरुख खान ने गौरी खान के साथ लव मैरिज की थी। मगर इनकी शादी में तूफान उस वक्त आया जब शाहरुख और प्रियंका चोपड़ा का नाम साथ जोड़ा जाने लगा। कहा जाता है कि गौरी ने पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरों को सख्ती से लिया और पति को अल्टीमेटम दे डाला था। गौरी ने शाहरुख को कभी प्रियंका संग काम न करने की हिदायत तक दे डाली थी।
410
शत्रुघ्न सिन्हा का शादी के बाद भी रीना रॉय के साथ अफेयर रहा था। इन दोनों के अफेयर के किस्से उस वक्त खूब सुर्खियों में रहे थे। मगर जल्दी ही इस रिश्ते का अंत हो गया और शत्रुघ्न सिन्हा लौटकर पत्नी पूनम के पास आ गए।
510
अजय देवगन का फिल्म वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई के सेट पर साथ काम करते-करते कंगना रनोट के साथ नाम जुड़ने लगा था। रिपोर्ट्स की मानें तो इसके बाद काजोल ने पति को दोबारा कभी कंगना संग काम न करने की धमकी दी थी।
610
अक्षय कुमार फिल्म इंडस्ट्री के एक दिलफेंक स्टार माने जाते थे। उनके कई अफेयर रहे। मगर शादी उन्होंने ट्विंकल खन्ना से की। लेकिन शादी के बाद भी उनका दिल प्रियंका चोपड़ा पर आ गा था। रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका और अक्षय के अफेयर की भनक लगते ही ट्विंकल ने पति को नसीहत दे दी थी कि वो उनके साथ दोबारा काम नहीं करेंगे। इतना ही नहीं एक बार तो ट्विंकल फिल्म के सेट पर प्रियंका से झगड़ने तक पहुंच गई थी, हालांकि, दोनों की मुलाकात नहीं हो पाई थी।
710
गोविंदा का भी नीलम के साथ रिश्ता था। इनके अफेयर की खबरों ने उस वक्त काफी तूल पकड़ा। चौंकने वाली बात ये है कि गोविंदा ने नीलम को अपनी शादी तक के बारे में नहीं बताया था। उस वक्त उनकी पत्नी सुनीता ने अपने पति गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल रिश्तों की खबरों पर बेहद समझदारी दिखाते हुए इस बुरे दौर का सामना किया था।
810
राज बब्बर ने नादिरा बब्बर से पहली शादी की थी। इसके बाद स्मिता पाटिल से उनका अफेयर शुरू हुआ। उन्होंने स्मिता के लिए शादी तोड़ दी। मगर स्मिता संग उनका साथ ज्यादा लंबा नहीं रहा। स्मिता की मौत के बाद राज बब्बर बुरी तरह से टूट गए थे। इस वक्त उनकी पहली पत्नी ने ही उन्हें संभाला था। वक्त के साथ घाव भरा और राज बब्बर अपनी पहली पत्नी के पास लौट गए।
910
आदित्य पंचोली की शादी जरीना वहाब से हुई थी। मगर शादी के बाद उनका दिल कंगना रनोट पर आ गया था। कंगना के साथ आदित्य के अफेयर की खबरों ने खूब तूल पकड़ा था। मगर जब कंगना के तीखे वारों से आदित्य घिर गए थे तो जरीना ने उनका साथ दिया और हर मुसीबत से बचाया।
1010
राज कपूर और नरगिस की लव स्टोरी फिल्मी इतिहास में सबसे चर्चित है। राज कपूर, नरगिस से बेपनाह मोहब्बत करते थे। मगर इस रिश्ते को अंजाम तक नहीं पहुंचा सके। क्योंकि वो शादीशुदा थे। राज कपूर की शादी कृष्णा मल्होत्रा से हुई थी। ये अरेंज मैरिज थी। शादी के बाद राज कपूर का दिल नरगिस पर आया था। मगर प्यार के आगे राज कपूर शादी के बंधन को तोड़ न सके।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।