जितेंद्र के बेटे ने पिता बनने के लिए क्यों लिया सरोगेसी का सहारा? 4 साल बाद किया खुलासा

Published : Mar 28, 2020, 09:24 AM IST

मुंबई. जितेंद्र कपूर के बेटे तुषार कपूर ने सरोगेसी की मदद से पिता बनने पर हाल ही में एक इंटरव्यू में पहली बार बोला है। इस दौरान एक्टर ने बताया कि उन्होंने क्यों पिता बनने के लिए सरोगेसी का सहारा लिया। इसमें करीना कपूर ने उनसे पूछा था कि उन्होंने एक बच्चा अडॉप्ट क्यों नहीं किया तो उन्होंने अपनी कहानी बताई।

PREV
18
जितेंद्र के बेटे ने पिता बनने के लिए क्यों लिया सरोगेसी का सहारा? 4 साल बाद किया खुलासा
तुषार ने कहा कि उन्हें अपना बच्चा चाहिए था। शायद वो भविष्य में किसी बच्चे को गोद लें। इसके बाद सवाल उठाते हुए एक्टर ने कहा कि अगर लोग जो शादी कर लेते हैं और अपने बच्चे चाहते हैं तो फिर वो एक सिंगल बाप बनने के लिए अपना बच्चा क्यों नहीं कर सकते?
28
उन्होंने आगे कहा कि पता नहीं ये क्यों होता है कि अगर आप सिंगल हो और आप अपना चाहते हो, तो लोग बोलते हैं आप अडॉप्ट क्यूं नहीं कर लेते? अरे पूरी दुनिया खुद के बच्चे पैदा कर रही है तो वो क्यों नहीं कर सकते।
38
तुषार ने ये भी बताया कि उन्हें इस बात एहसास बाद में हो गया था कि अब पिता बनना चाहिए। एक्टर ने कहा कि 35 साल का होने के बाद उन्हें लगा कि उन्हें अब बाप बनना चाहिए। तुषार ने सोचा कि शादी के लिए इन्तजार किया जा सकता है लेकिन बाप बनने के लिए नहीं।
48
तुषार ने आगे कहा कि वो थोड़ा नर्वस हो रहे थे क्योंकि उनकी एनर्जी हाई थी और वो एक बच्चा पैदा कर सकते थे। उन्होंने कहा था कि 15-20 साल बाद जब वो 50 साल का हो जाएंगे तो वो अपने बच्चे के साथ नहीं खेल पाएंगे, तो उन्हें इस बारे में जल्दी सोचा। वो उत्साहित थे, लेकिन नर्वस भी हो रहे थे, तुषार को इस प्रोसेस को शुरू करने में एक से दो महीने का समय लगा था।
58
बता दें, एक्टर ने साल 2016 में सरोगेसी की मदद से अपने बेटे लक्ष्य का दुनिया में स्वागत किया था। आज लक्ष्य बड़े हो गए हैं और तुषार अपने पिता होने के दिनों को एन्जॉय कर रहे हैं। हाल ही में तुषार, करीना कपूर के रेडियो शो What Women Want पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने सिंगल पिता बनने के बारे में बात की थी।
68
गौरतलब है कि तुषार की बहन एकता कपूर ने भी लम्बे समय तक प्रयास करने के बाद जनवरी 2019 में बेटे रवि का सरोगेसी की मदद से स्वागत किया था।
78
तुषार कपूर और एकता कपूर अपने-अपने बेटे के साथ।
88
फोटो सोर्स - गूगल।

Recommended Stories