Published : Aug 22, 2020, 08:24 PM ISTUpdated : Aug 23, 2020, 01:49 PM IST
मुंबई। जूही चावला से ऐश्वर्या राय और सुष्मिता सेन से प्रियंका चोपड़ा तक, ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जो आज की तारीख में बॉलीवुड का जाना-पहचाना नाम हैं। इन एक्ट्रेससे ने न सिर्फ अपनी खूबसूरती बल्कि टैलेंट के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम बनाया। वैसै, बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने फिल्मों में डेब्यू करने से पहले कोई न कोई ब्यूटी कॉन्टेस्ट जरूर जीता है। इस पैकेज में हम बता रहे हैं बॉलीवुड की ऐसी ही 10 एक्ट्रेसेस के बारे में।
जूही चावला ने 1984 में मिस इंडिया का ताज जीता था। उन्हें यह क्राउन रेखा ने अपने हाथों से पहनाया था। उन्होंने मिस यूनिवर्स पेजेंट में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था। वहीं, वेब सीरीज 'आर्या' से कमबैक करने वाली सुष्मिता सेन ने 1994 में ही फेमिना मिस इंडिया का खिताब भी जीता था। इसके बाद वो इसी साल मिस यूनिवर्स बनीं।
211
अपने जमाने की ग्लैमरस हीरोइन रहीं जीनत अमान ने महज 19 साल की उम्र में फेमिना मिस इंडिया का ताज अपने नाम किया था। इसके बाद वो मिस एशिया पैसिफिक इंटरनेशनल का खिताब भी जीती थीं।
311
मीनाक्षी शेषाद्रि ने 1981 में मिस इंडिया का खिताब जीता। इसके बाद फिल्म 'पेंटर बाबू' से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की।
411
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की पत्नी नम्रता शिरोडकर ने 1993 में मिस इंडिया का खिताब जीता था। वो पुकार, हीरो हिंदुस्तानी, जब प्यार किसी से होता है जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
511
1994 में मिस वर्ल्ड का ताज जीतने वाली ऐश्वर्या राय ने तमिल फिल्म 'इरुवर' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल थे।
611
2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली प्रियंका ने बॉलीवुड में फिल्म 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई' से शुरुआत की थी।
711
दीया मिर्जा ने 2000 में मिस एशिया पैसिफिक का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' से बॉलीवुड डेब्यू किया। यह फिल्म आज भी लोगों के बीच पॉपुलर है।
811
लारा दत्ता ने 1997 में मिस इंटरकांटिनेंटल का खिताब जीता था। इसके बाद 2000 में मिस यूनिवर्स बनीं। उन्होंने अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'अंदाज' से बॉलीवुड में शुरुआत की थी।
911
2002 में फेमिना मिस इंडिया का ताज जीतने वाली नेहा धूपिया ने कई फिल्मों में काम किया है। इनमें जूली, एक चालीस की लास्ट लोकल, लस्ट स्टोरीज प्रमुख हैं।
1011
20 साल की उम्र में तनुश्री दत्ता ने 2004 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था। उन्होंने मिस यूनिवर्स में भी भाग लिया था और प्रतियोगिता में टॉप 10 में पहुंची थीं।
1111
हरियाणा की रहने वाली मानुषी छिल्लर ने 2017 में मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया। यह खिताब भारत को 17 साल बाद मिला था। इससे पहले 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने यह कॉन्टेस्ट जीता था। बता दें कि मानुषी फिल्म 'पृथ्वीराज' में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।