कंगना रनोट ने शिवरात्रि पर की भगवान भोलेनाथ की पूजा, FIR की एक्ट्रेस ने भी पति संग शेयर की फोटो

Published : Feb 21, 2020, 08:51 PM ISTUpdated : Feb 22, 2020, 01:01 PM IST

मुंबई। महाशिवरात्रि का त्योहार देशभर में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक सभी ने भगवान शिव की उपासना की। इस मौके पर कंगना रनोट ने शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। वहीं FIR सीरियल की एक्ट्रेस कविता कौशिक ने भी पति के साथ एक फोटो शेयर की, जिसमें वो शिव मंदिर में नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए कविता कौशिक ने लिखा- बोलो हर हर हर महादेव की जय। मैं शांत नहीं रह सकती क्योंकि महाशिवरात्रि आ रही है। इस ब्लाउज के लिए तुम्हारा शुक्रिया वीणा। इसका रंग भगवान शंकर ने जो विष पिया था उसी की तरह है। बता दें कि कविता कौशिक ने यह फोटो महाशिवरात्रि से एक दिन पहले शेयर किया था। 

PREV
16
कंगना रनोट ने शिवरात्रि पर की भगवान भोलेनाथ की पूजा, FIR की एक्ट्रेस ने भी पति संग शेयर की फोटो
शिव मंदिर में पूजा करतीं कंगना रनोट। दूसरी ओर पति के साथ मंदिर पहुंचीं कविता कौशिक।
26
पिंक साड़ी में शिव मंदिर पहुंचीं निया शर्मा ने की भगवान भोलेनाथ की पूजा।
36
पति ब्रेंट ग्लोब के साथ शिव प्रतिमा के सामने आश्का गोराडिया।
46
शिव मंदिर पहुंचे भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ और आम्रपाली दुबे।
56
पनवेल स्थित शिव मंदिर में ऋतिक रोशन ने फैमिली के साथ की भगवान शिव की आराधना।
66
पति के साथ शिव मंदिर में एफआईआर सीरियल की चंद्रमुखी चौटाला उर्फ कविता कौशिक।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories