पति संग हनीमून पर रोमांस करती नजर आई अक्षय कुमार की हीरोइन, लाल बोल्ड ड्रेस में दिखा कातिलाना अंदाज

Published : Nov 09, 2020, 12:42 PM ISTUpdated : Nov 10, 2020, 09:54 AM IST

मुंबई. काजल अग्रवाल (kajal aggarwal) अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड गौतम किचलू (gautam kichlu) के साथ हाल ही में शादी के बंधन में बंधी और अब वह मालदीव में अपना हनीमून मना रही हैं। काजल ने इंस्टाग्राम पर हनीमून की कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें समुंदर के किनारे उन्हें लाल रंग की ड्रेस में गौतम संग पोज देते देखा जा सकता है। कपल इन फोटोज में बेहद रोमांटिक नजर आ रहा है। इतना ही काजल अपनी लाल रंग की बोल्ड ड्रेस में कातिलाना अंदाज दिखाती नजर आ रही है। 30 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधी काजल ने बहुत ही सिम्पल मैरिज की थी। शादी में सिर्फ फैमिली और फ्रेंड्स ही शामिल हुए थे। हालांकि, इस दौरान कपल ने शादी से सभी रस्मों को पूरी शिद्दत के साथ पूरा किया था।

PREV
17
पति संग हनीमून पर रोमांस करती नजर आई अक्षय कुमार की हीरोइन, लाल बोल्ड ड्रेस में दिखा कातिलाना अंदाज

काजल ने हनीमून पर कई सारे पोज में फोटोज क्लिक करवाई। हैट पहने और चश्मा लगाए काजल का गेटअप एकदम परफेक्ट लग रहा है। उन्होंने कैप्शन के जरिए  बताया कि वे इस जगह को कितना पसंद कर रही हैं।

27

बैकलेस लाल रंग की ड्रेस और हैट लगाए समुंदर किनारे बेहद बोल्ड नजर आई काजल। उन्होंने बड़ी-बड़े झुमके भी कैरी कर रखे थे। 

37

काजल के पति गौतम किचलू ने भी शानदार लोकेशन के बीच खड़े होकर एक फोटो शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- जरूरी एहतियात बरतते हुए सफर कर पाने के लिए आभारी हूं। धीरे-धीरे हम नॉर्मल की तरफ बढ़ रहे हैं। खूबसूरत जगहों मुझे लगाव है।

47

शादी के बाद काजल ने अपने सरनेम के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें अपने सरनेम का उच्चाहरण काफी पसंद है। वे हर चीज के लिए अभी यूस्ड टू हो रही हैं।

57

बता दें कि इससे पहले काजल ने पासपोर्ट की फोटोज शेयर कर लिखा था- जाने के लिए तैयार। काजल अपने जीवन के इस नए फेज को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रही हैं।

67

बता दें कि काजल के पति गौतम किचलू बिजनेसमैन हैं। वो डिस्सर्न लिव‍िंग डिजाइन शॉप के फाउंडर और इंटीर‍ियर डिजाइनर हैं। उनकी कंपनी हाउस डिजाइन के अलावा फर्नीचर, डेकोर आइटम्स, पेंट‍िंग्स और अन्य हाउसहोल्ड सामान सेल करती है।

77

रिपोर्ट्स की मानें तो काजल के बाद पति के साथ अपने घर में शिफ्ट हो जाएगी। यह घर उनके पति ने उनके लिए खरीदा है। हालांकि, यह घर मुंबई में किस जगह है इस बात का खुलासा अभी नहीं हुआ है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories