सात फेरे लेने के बाद नई नवेली दुल्हन काजल अग्रवाल ने चूमा पति का हाथ, सामने आई शादी की नई Photos

Published : Nov 01, 2020, 11:18 AM ISTUpdated : Nov 03, 2020, 09:53 AM IST

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (kajal aggarwal) शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने बिजनेसमैन गौतम किचलू (gautam kitchlu) से शादी की है। कुछ फैन पेज पर उनकी शादी की फोटोज तो आईं थीं, लेकिन खुद काजल और गौतम ने अपनी वेडिंग की झलक फैंस दिखाई है। शादी के बाद पहली बार काजल ने अपने फैंस के साथ खूबसूरत वेडिंग फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में काजल बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। सात फेरे के बाद नई नवेली दुल्हन काजल ने पति गौतम का हाथ अपने हाथ में लिया और उसे चूमा। जैसे ही काजल ने हाथ चूमा गौतम खिलखिलाकर हंस दिए। सामने आई शादी की नई फोटोज दूल्हा-दुल्हन यानी गौतम और काजल बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।

PREV
18
सात फेरे लेने के बाद नई नवेली दुल्हन काजल अग्रवाल ने चूमा पति का हाथ, सामने आई शादी की नई Photos

शादी में काजल मरून कलर के लहंगे में नजर आईं, जबकि उनके पति गौतम क्रीम कलर की शेरवानी और पगड़ी बांधे दिखे। काजल ने अपने लुक को माथा पट्टी, कमरबंद और हैवी नेकलेस से कंप्लीट किया था। दूल्हा-दुल्हन ने सफेद रंग के फूलों से बनी माला पहन रखी थी।

28

काजल और गौतम की शादी की कुछ नई फोटोज सामने आई है। दोनों की इस ड्रीम वेडिंग की लंबे समय से चर्चा थी। अब दोनों ने अपनी नई जर्नी शुरू कर दी है।

38

एक फोटो में दूल्हा-दुल्हन को किसी रस्म के दौरान एक-दूसरे के सिर पर हाथ रखे हुए देखा जा सकता है। इसके साथ ही, काजल ने अपने पंजाबी-कश्मीरी शादी के बारे में बात करते हुए एक नोट भी लिखा और बताया कि यह रस्म दक्षिण भारतीय परंपरा से जुड़ी हुई है।

48

काजल ने अपनी शादी के दिन के लिए गौतम के लुक का खुलासा करते हुए एक और फोटो शेयर की। उन्होंने पोस्ट में लिखा- शादी की योजना बनाने के अपने आप में कई सारे पहलू होते हैं और इसमें महामारी निश्चित रूप से एक बड़ी चुनौती थी। हालांकि, हमने कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया, जिसका मतलब था कि हमारी शादी बहुत छोटे स्तर पर हुई, हमारे सभी मेहमानों का परीक्षण किया गया। हम अपने सभी प्रियजनों के लिए बहुत आभारी हैं जो समारोह का हिस्सा बन सके और वो भी जो दूर-दूर से शामिल हुए। हम आप सभी से जल्द ही मिलने की उम्मीद करते हैं।

58

एक फोटो पर उन्होंने कैप्शन लिखा- और इस तरह, मैं मिस से मिसेज हो गई! मैंने अपने राजदार, दोस्त, बेस्ट फ्रेंड और सोलमेट से शादी की है। गौतम मैं बहुत खुश हूं कि मैंने तुममे ये सब पाया और अपना घर पाया।

68

बता दें कि काजल के पति गौतम किचलू बिजनेसमैन हैं। वो डिस्सर्न लिव‍िंग डिजाइन शॉप के फाउंडर और इंटीर‍ियर डिजाइनर हैं। उनकी कंपनी हाउस डिजाइन के अलावा फर्नीचर, डेकोर आइटम्स, पेंट‍िंग्स और अन्य हाउसहोल्ड सामान सेल करती है।

78

रिपोर्ट्स की मानें तो काजल के बाद पति के साथ अपने घर में शिफ्ट हो जाएगी। यह घर उनके पति ने उनके लिए खरीदा है। हालांकि, यह घर मुंबई में किस जगह है इस बात का खुलासा अभी नहीं हुआ है। 

88

काजल पिछले 16 साल से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। उन्होंने फिल्म 'क्यों हो गया ना' से एक्ट‍िंग में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने साउथ इंडस्ट्री की तरफ रुख कर लिया। वो साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories