बिन मेकअप ऐसी दिखती है काजोल की बेटी, देखें बॉलीवुड स्टार्स की बेटियों का Without Makeup लुक

Published : Jan 08, 2023, 06:53 PM ISTUpdated : Jan 09, 2023, 05:07 PM IST

Star Daughters Without Makeup: काजोल हाल ही में मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची, जहां उनके साथ बेटी न्यासा देवगन भी थीं। दोनों ने गणपति बप्पा के दर्शन किए। इस दौरान अजय देवगन की बेटी न्यासा बिना मेकअप लुक में नजर आईं। न्यासा ने व्हाइट कलर का सलवार सूट पहन रखा था और उनके बाल खुले हुए थे। सोशल मीडिया पर न्यासा के बिन मेकअप लुक की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। न्यासा की तस्वीरें देख एक शख्स ने लिखा- लगता है इसे जबरन मंदिर लेकर आए हैं। इस पैकेज में देखते हैं बॉलीवुड स्टार्स की बेटियों के बिन मेकअप लुक। 

PREV
19
बिन मेकअप ऐसी दिखती है काजोल की बेटी, देखें बॉलीवुड स्टार्स की बेटियों का Without Makeup लुक

जाह्नवी कपूर
श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने 2018 में फिल्म धड़क से डेब्यू किया था। जाह्नवी 2023 में फिल्म बवाल और मिस्टर एंड मिसेज माही में नजर आएंगी। जाह्नवी कपूर आखिरी बार फिल्म मिली में दिखी थीं। 

29

न्यासा देवगन 
काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा का जन्म 20 अप्रैल, 2003 को मुंबई में हुआ था। न्यासा फिलहाल सिंगापुर में पढ़ाई कर रही हैं। न्‍यासा की मानें तो वे फिल्‍मों में एक्टिंग नहीं करना चाहती हैं। उनका सपना है कि वे वर्ल्‍ड फेमस शेफ बनें। न्‍यासा की मां काजोल भी ये बात कह चुकी हैं कि उनकी बेटी को कुंकिग बहुत पसंद है। 

39

सारा अली खान
सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान 2023 में कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। सारा की गैसलाइट, ऐ वतन मेरे वतन और जगन शक्ति की एक अनटाइटल्ड फिल्म आएगी। सारा आखिरी बार अक्षय कुमार संग अतरंगी रे में नजर आई थीं।  

49

खुशी कपूर
श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर 2023 में बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। खुशी जल्द ही फिल्म 'द आर्चीज' में नजर आएंगी। इसमें उनके अलावा सुहाना खान और अगस्त्य नंदा भी होंगे। 

59

श्रद्धा कपूर
शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर 2023 में फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में नजर आने वाली हैं। इसके पहले उन्होंने फिल्म भेड़िया में एक आइटम सॉन्ग किया था। श्रद्धा कपूर की आखिरी फिल्म बागी 3 है, जिसमें उनके साथ टाइगर श्रॉफ भी थे। 

69

सोनम कपूर
अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर फिलहाल फिल्मों से दूर हैं। वो आखिरी बार फिल्म 'ब्लाइंड' नजर आई थीं। सोनम कपूर ने आनंद आहूजा से शादी की है। उनका एक बेटा है, जिसका नाम वायु है। 

79

अनन्या पांडे 
चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे 2023 में फिल्म 'खो गए हम कहां' और ड्रीमगर्ल 2 में नजर आने वाली हैं। अनन्या आखिरी बार विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म लाइगर में नजर आई थीं। 

89

आलिया भट्ट
महेश भट्ट और सोनी राजदान की बेटी आलिया भट्ट 2023 में फिल्म 'रॉकी और रॉनी की प्रेमकहानी' के अलावा हार्ट ऑफ स्टोन में नजर आएंगी। आलिया आखिरी बार पति रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखी थीं।

99

अथिया शेट्टी
सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी लंबे समय से क्रिकेटर केएल राहुल को डेट कर रही हैं। अथिया आखिरी बार 2019 में आई फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' में नजर आई थीं। अथिया का भाई अहान शेट्टी भी फिल्म तड़प से बॉलीवुड डेब्यू कर चुका है।

ये भी देखें : 

PHOTOS: होनेवाली पत्नी की इस एक खूबी पर मर मिटे थे सूर्या, जानें कैसे हुई पहली मुलाकात, प्यार और शादी

8 PHOTOS: तलाक की खबरों के बीच बिना सिंदूर दिखी पवनसिंह की पत्नी, फैंस ने भड़कते हुए मारा ताना

Recommended Stories