2 से की शादी, 2 से अफेयर और एक के साथ रहे लिव-इन में, 66 साल के इस एक्टर का ऐसा रहा जिंदगी का सफर

Published : Nov 07, 2020, 12:53 PM ISTUpdated : Nov 10, 2020, 10:01 AM IST

मुंबई. सुपरस्टार कमल हासन (kamal hassan) 66 साल के हो गए हैं। 7 नवंबर, 1954 को तमिलनाडु के परमाकुदी में जन्मे कमल वैसे तो तमिल सिनेमा के एक्टर हैं लेकिन उन्होंने तेलुगु, मलयालम, हिंदी, कन्नड़ और बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया है। खास बात यह है कि सिर्फ बंगाली छोड़कर उन्होंने बाकी सभी फिल्म इंडस्ट्रीज में सिल्वर जुबली पूरी की है। उनके बारे में यह भी कम ही लोग जानते होंगे कि 1994 में सिंगल फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपए लेने वाले वे पहले एक्टर बने थे। फिल्मी करियर में जबर्दस्त सफलता हासिल करने वाले कमल पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहे। अभी तक की उनकी जिंदगी में 5 महिलाएं रही। इसमें से 3 से अफेयर रहा तो दो से उन्होंने शादी की।

PREV
18
2 से की शादी, 2 से अफेयर और एक के साथ रहे लिव-इन में, 66 साल के इस एक्टर का ऐसा रहा जिंदगी का सफर

चेन्नई में जन्में कमल ने करियर की शुरुआत 1959 में महज 6 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। हालांकि उन्हें सक्सेस फिल्म 'अपूर्व रागंगल' से मिली, जिसमें उन्होंने खुद से उम्र में बड़ी महिला के साथ प्यार करने वाले अक्खड़ युवा का रोल प्ले किया था।

28

70 के दशक में एक्ट्रेस श्रीविद्या के साथ अफेयर के उनके काफी किस्से चले। हालांकि, दोनों ने कुछ फिल्में भी साथ कीं, लेकिन उनका अफेयर लंबे समय तक टिक न सका।

38

कमल ने 1978 में वाणी गणपति से शादी की। यह शादी 10 साल चली और फिर 1988 में इनका तलाक हो गया। इसके बाद कमल एक्ट्रेस सारिका के साथ डेटिंग करने लगे। कमल और सारिका ने 1988 में शादी कर ली। शादी से पहले ही उनकी दो बेटियां श्रुति हासन और अक्षरा हासन पैदा हो गई थी। 2004 में सारिका से भी उनका तलाक हो गया।

48

एक वक्त आया, जब कमल और सारिका के रिश्तों में खटास आ गई। साल 2004 में उन्होंने तलाक ले लिया। अब इनके बीच आई थीं सिमरन बग्गा, जो कमल से करीब 22 साल छोटी हैं। हालांकि, बाद में सिमरन ने अपने बचपन के फ्रेंड से शादी कर ली और ये रिश्ता खत्म हो गया।
 

58

करीब 13 साल तक कमल हासन के साथ लिव इन रिलेशन में रहीं उनकी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस गौतमी ने 2016 में उनसे अलग होने की घोषणा कर दी। दरअसल, साउथ फिल्मों की स्टार गौतमी ने एक बयान में कहा था कि उन्होंने और एक्टर कमल हासन ने 13 साल के रिलेशन को खत्म करते हुए अलग होने का फैसला किया है।

68

कमल हासन इंडियन सिनेमा की हिस्ट्री में सबसे ज्यादा फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतने वाले एक्टर हैं। वे 19 बार (2 हिंदी और 17 साउथ) यह अवॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। कहा जाता है कि बाद में उन्होंने खुद फिल्मफेयर एसोसिएशन से अपना नाम विदड्रॉ कर लिया, ताकि भविष्य में युवा एक्टर्स यह अवॉर्ड जीत सकें। 

78

भारत की ओर से ऑस्कर अवॉर्ड की बेस्ट फॉरेन फिल्म कैटेगरी में कमल हासन की 7 फिल्में भेजी जा चुकी हैं, जो किसी भी इंडियन एक्टर की सबसे ज्यादा फिल्में हैं। इन फिल्मों में सागर, स्वाति मुत्यम, नायकन, हे राम, इंडियन, थेवर मागन, कुरुथीपुनाल शामिल है। 

88

कमल हासन को बेटी श्रुति हासन से बर्थडे विश करते हुए अपने बचपन की एक फोटो शेयर की। उन्होंने कैप्शन लिखा- मेरे बापूजी, अप्पा और प्यारे डैडी को हैप्पी बर्थडे। यह साल आपके शानदार सालों के पुस्तकालय में एक और यादगार हो सकता है। दुनिया के लिए आपके पास जो कुछ भी है उसे देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories