Published : Aug 03, 2020, 07:13 PM ISTUpdated : Aug 05, 2020, 10:00 AM IST
मुंबई. रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। चाहे कोरोना की वजह से इस त्यौहार की रंगत फीकी पड़ गई हो लेकिन लोगों का जोश ठंडा नहीं पड़ा। आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स ने भी ये त्यौहार धूमधाम से मना रहे हैं। सेलेब्स ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाते हुए फोटोज शेयर की है। कंगना रनोट ने मनाली में परिवार के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। इस मौके पर उनकी बड़ी बहन रंगोली और उनके पति भी मौजूद रहे। भाई को राखी बांधते ही कंगना इतना ज्यादा इमोशनल हो गई और उन्होंने अक्षत का माथा चूम लिया। इस दौरान कंगना ने बेहद कलरफुल ड्रेस पहनी थी।
भाई के साथ वाली फोटो शेयर कर कंगना ने लिखा- 'मुझे इस बात से नफरत है जब मेरी फिल्म की शुरुआत अच्छी नहीं रहती और तुम बेचैन हो उठते हो। इन सबसे ऊपर जिस बात की सराहना मैं सबसे ज्यादा करती हूं कि तुम ये कभी नहीं बताते कि तुम कितनी परवाह करते हो... मैं तुमसे प्यार करती हूं... और मैं भाग्यशाली हूं जो तुम मुझे भाई के रूप में मिले।'
212
अभिषेक बच्चन कोरोना संक्रामित होने के कारण अस्पताल में भर्ती है। वे इस बार बहनों के साथ रक्षाबंधन नहीं मना पाए। उन्होंने अस्पताल से ही चारों बहनों के साथ अपने बचपन की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो पर उन्होंने कैप्शन लिखा- सभी बहनों को हैप्पी राखी। मैं आप सभी से बहुत प्यार करता हूं। ये फोटो पोस्ट करने के लिए मुझे मारना मत। भाई अभिषेक द्वारा पोस्ट फोटो पर श्वेता ने कमेंट करते हुए लिखा- लव यूं एबी, तुम्हें बहुत मिस कर रही हूं। बता दें कि अभिषेक द्वारा शेयर फोटो में श्वेता के अलावा उनके चाचा और अमिताभ बच्चन के छोटे भाई अजिताभ की बेटियां नैना, नमृता और नमिता भी नजर आ रही है।
312
जाह्नवी कपूर पापा बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर के साथ दादी के घर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने पहुंचीं थी। उन्होंने भाई अर्जुन कपूर की कलाई पर राखी बांधी।
412
जाह्नवी कपूर ने इस मौके पर येलो कलर का सूट पहना था, जिसमें वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी।
512
बहन रिद्धिमा से राखी बंधवाने के बाद उनके साथ मस्ती करते रणबीर कपूर।
612
कार्तिक आर्यन ने राखी बंधवाने के बाद बहन से यूं लिया आशीर्वाद।
712
अजय देवगन की बहन नीलम देवगन ने भाई को रक्षाबंधन विश करते हुए इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की।
812
जैकलीन फर्नाडिज ने भाई सोनू लखवानी के साथ राखी का त्यौहार मनाया।
912
तापसी पन्नू ने अपनी बहन को राखी बांधकर इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की। संजय दत्त का परिवार इन दिनों दुबई में है। उनके जुड़वा बच्चों ने दुबई में ही रक्षाबंधन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर बहन इकरा ने भाई शहरान को राखी बांधी और मिठाई खिलाई।
1012
अर्जुन रामपाल ने अपनी बेटियों से राखी बंधवाई।
1112
विकी कौशल ने घर पर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया।
1212
उर्वशी रौतेला ने भाई की कलाई पर राखी बांधी। उन्होंने भाई के साथ वाली फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।