ऋतिक रोशन पर भड़कीं कंगना रनोट, बोलीं-उसके पापा देते हैं घर का किराया

Published : Jun 24, 2020, 10:23 AM IST

मुंबई. बी-टाउन में ऋतिक रोशन और कंगना रनोट का झगड़ा बीते काफी सालों से चल रहा है। अक्सर कंगना ऋतिक पर निशाना साधते नजर आती हैं और वहीं, एक्टर कंगना के नाम से भी बचते फिरते हैं। कथित अफेयर के खुलासे के बाद से दोनों स्टार्स एक-दूसरे के आमने-सामने रहते हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने एक बार फिर से ऋतिक को लेकर ऐसी बात बोल दी है कि जिसे सुनने के बाद शायद उनकी नींद उड़ सकती है।   

PREV
16
ऋतिक रोशन पर भड़कीं कंगना रनोट, बोलीं-उसके पापा देते हैं घर का किराया

कंगना रनोट ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने सफर के बारे में बताते हुए कहा है कि उन्हें अपने एक एक्स के चलते 'पैसों की लालची' जैसे टैग सुनने को मिले थे। लेकिन आज उन्हें गर्व है कि उनका मुंबई में अपना खुद का घर, एक आलीशान दफ्तर है जबकि उनका एक एक्स किराए के घर में रहता है जिसका किराया उसके पापा भरते हैं। 

26

कंगना रनोट ने इंटरव्यू में कहा कि जब वो अपने सफर को देखती हैं, तो उन्हें काफी गर्व होता है। वो कह सकती हैं कि जब उन्होंने शुरुआत की थी तब उनकी कोई भौतिक महत्वकांक्षाएं नहीं थी। 

36

लेकिन कुछ सालों पहले ही जब उनके अपने एक एक्स (ऋतिक रोशन) के साथ झगड़ा हुआ और फिर कानूनी लड़ाई चली तो एक्ट्रेस को याद है कि उस वक्त ये एक मुद्दा बन गया था कि वो एक छोटे शहर की लड़की हैं, जो पैसों के पीछे भागती है।

46

इसके आगे कंगना रनोट ने कहा कि कैसे लड़कियों को किन-किन आधारों पर जज किया जाता है। एक्ट्रेस कहती हैं कि शायद एक महिला होने के नाते वो पैसे को नहीं देखती हैं। लेकिन बाहरी लोगों के नजरिए से इस तरह देखा जाता था कि वो एक छोटे शहर की लड़की हैं, जो सोने की तलाश में है। यह कुछ इतने भद्दे तरीके से कह जाता है कि आपकी जिंदगी को बदल सकता है। इसके बाद ये भौतिक चीजों को लेकर हो गया।

56

कंगना आगे कहती हैं कि आज, वो गर्व से कह सकती हैं कि उनका एक्स एक किराए के मकान में रहता है, जिसका किराया उसके पापा देते है। जबकि उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से मुंबई में अपना घर और दफ्तर बनाया है। 

66

इसने उन्हें एक हिम्मत दी कि शायद अब मुझे समाज में समानता मिलेगी और ये नहीं कहा जाएगा कि ये पैसों के लिए किसी के पीछे है। एक्ट्रेस को नहीं पता था कि वो ये कैसे साबित कर पाएंगी जबकि ऐसा नहीं था।

Recommended Stories