2 साल से ज्यादा नहीं टिक पाई एक्टर की दोनों शादियां फिर खुद से बड़ी एक्ट्रेस से की थी तीसरी शादी

मुंबई. 'हेट स्टोरी 3' फेम एक्टर करण सिंह ग्रोवर आज अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। करण सिंह ग्रोवर का जन्म पंजाबी सिख परिवार में 23 फरवरी, 1982 को हुआ था। उन्होंने टीवी पर एक्टिंग की शुरुआत 2007 में सीरियल 'दिल मिल गए' से की थी। टीवी शोज और फिल्मों के अलावा करण अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं। वो तीन शादियां कर चुके हैं। उनकी पहली दोनों शादियां दो साल से ज्यादा नहीं टिक पाई थी। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 23, 2020 5:55 AM IST

110
2 साल से ज्यादा नहीं टिक पाई एक्टर की दोनों शादियां फिर खुद से बड़ी एक्ट्रेस से की थी तीसरी शादी
करण सिंह ग्रोवर के जन्मदिन के मौके पर उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें बता रहे हैं। करण की पहली शादी 2008 में टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से हुई थी। हालांकि, इनकी शादी एक साल भी नहीं टिक पाई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही श्रद्धा ने करण पर धोखा देने का आरोप लगाया था।
210
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि श्रद्धा से शादी के बाद करण सिंह ग्रोवर का अफेयर रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' की कोरियोग्राफर निकोल से था। इसलिए इनकी शादी टूटी थी।
310
श्रद्धा निगम और करण सिंह का जल्द ही तलाक हो गया और इसके बाद करण का नाम जेनिफर विंगेट के साथ जुड़ा। उस समय करण टीवी सीरियल 'दिल मिल गए' में जेनिफर के को-स्टार थे। करण ने पब्लिकली भी जेनिफर से प्यार करने की बात कबूल की थी।
410
इसके बाद साल 2012 में करण ने जेनिफर से शादी कर ली, लेकिन ये शादी भी पर्सनल कारणों की वजह टूट गई। दोनों शादी के दो साल में अलग हो गए थे। अप्रैल 2016 को करण सिंह ग्रोवर ने बिपाशा बसु संग साथ सात फेरे लिए थे। ये उनकी तीसरी शादी थी। बिपाशा बसु करण से उम्र में तीन साल बड़ी हैं।
510
बिपाशा और करण की मुलाकात फिल्म 'अलोन' सेट पर हुई थी। शूटिंग के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ी और कपल की डेटिंग की खबरें आने लगी थी। दोनों करीब एक साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। इसके बाद इस कपल ने शादी की थी।
610
करण और बिपाशा ने पंजाबी और बंगाली रीति-रिवाज से शादी की थी। क्योंकि बिपाशा बंगाली परिवार से ताल्लुक रखती हैं। बिपाशा ने शादी में करीब चार लाख की कीमत वाला लहंगा पहना था।
710
बिपाशा बसु आखिरी बार फिल्म 'अलोन' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ पति करण सिंह ग्रोवर भी थे। वहीं, करण सिंह ग्रोवर हाल ही में टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की 2' में मिस्टर बजाज की भूमिका में नजर आए थे।
810
बिपाशा बसु को kiss करते करण सिंह ग्रोवर।
910
परिवार वालों के साथ एक ही फ्रेम में बिपाशा और करण।
1010
फेरे लेते हुए बिपाशा और करण।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos