करण वी ग्रोवर ने गर्लफ्रेंड संग रचाई शादी, सफेद लहंगे में जंच रही थी दुल्हन, देखें वेडिंग एलबम

Published : Jun 01, 2022, 01:27 PM ISTUpdated : Jun 01, 2022, 03:05 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में शादियों का मौसम चल रहा है। एक के बाद एक सितारे शादी के बंधन में बंध रहे हैं। इसी कड़ी में एक नाम और जुड़ गया है। पॉपुलर टीवी एक्टर करण वी ग्रोवर (Karan V Grover) ने अपने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंट पॉपी जब्बल (karan v grover wedding) के साथ पंजाबी रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंध गए। दोनों करीब एक दशक से डेट कर रहे थे। 31 मई को बेहद ही करीबी दोस्तों और फैमिली की मौजूदगी में दोनों ने शादी की। आइए नीचे देखते हैं उनकी वेडिंग की खूबसूरत तस्वीरें...

PREV
16
करण वी ग्रोवर ने गर्लफ्रेंड संग रचाई शादी, सफेद लहंगे में जंच रही थी दुल्हन, देखें वेडिंग एलबम

करण वी ग्रोवर और पॉपी जब्बल ने हिमाचल प्रदेश में सीक्रेट तरीके से शादी रचाई। ये माना जा रहा था कि दोनों शादी करने वाले हैं लेकिन डेट के बारे में किसी को पता नहीं था।

26

करण वी ग्रोवर ने पंजाबी रीति रिवाज से पॉपी जब्बल का हाथ थामा। लाइट पिंक शेरवानी और पगड़ी बांधे काफी जंच रहे  थे। वो अपनी गर्लफ्रेंड को जीवन साथी बनाकर काफी खुश लग रहे थे।

36

वहीं, पॉपी व्हाइट लहंगे में बेहद हसीन लग रही थी। उन्होंने दुल्हन लुक को नया अंदाज दिया था। पॉपी ने लहंगे से मैचिंग बड़ी सी मांग टिका पहन रखी थी। वहीं, कलीरे से मैचिंग हार पहन रखा था।

46

करण वी ग्रोवर और पॉपी की शादी में एक्ट्रेस शमा सिंकदर भी पहुंची थीं। वो अपने पति जेम्स मिलिरॉन के साथ शादी में शामिल हुई। शमा ने जहां प्रिटेंड आउटफिट में काफी ग्लैमरस लग रही थीं। वहीं अमेरिकन बिजनेसमैन जेम्स मिलिरॉन पंजाबी आउटफिट में नजर आएं।

56

करण वी ग्रोवर की शादी में शमा के अलावा राय लक्ष्मी और सोनाली सहगल भी शामिल हुए। इन लोगों ने मिलकर शादी में रंग जमाया।

66

बताया जा रहा है कि करण वी ग्रोवर 1 जून को रिसेप्शन पार्टी देंगे। जिसमें इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल होंगे। एक्टर की लव स्टोरी की बात करें तो उनकी पॉपी से पहली मुलाकात पार्किंग में हुई थी। कुछ मुलाकात के बाद दोनों डेट करने लगे थे। करीब 10 साल से दोनों डेट कर रहे थे। 

और पढ़ें:

सिंगर केके के चेहरे और सिर पर मिले चोट के निशान, पुलिस ने असामान्य मौत का केस दर्ज किया, होगी पूछताछ

KK Last Video: मौत के पहले केके ने गाया था ये गाना, सुनकर रो पड़े फैंस, परफॉर्मेंस का अंतिम वीडियो वायरल

सुपरहिट हुई थी मदर इंडिया, फिर भी नरगिस ने क्यों लिया फिल्मों से संन्यास ?

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories