एंटरटेनमेंट डेस्क. कुछ घंटे पहले करन जौहर (Karna Johar) ने अपकमिंग फिल्म लाइगर (Liger) से साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) का न्यूड पोस्टर शेयर किया था, जिससे सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है। सामने आए पोस्टर में विजय न्यूड नजर आ रहे है और उनके हाथ में एक गुलाब का बुके दिख रहा है। इस पोस्टर के बाद करन को लोग जमकर खरी-खोटी सुना रहे है और उन्हें बद्दुआ दे रहे हैं। वैसे, ये कोई पहली बार नहीं है जब कोई स्टार फिल्म पोस्टर के लिए न्यूड हुआ हो। आमिर खान (Aamir Khan), करीना कपूर (Kareena Kapoor) से लेकर नेही धूपिया (Neha Dhupia) और सनी लियोनी (Sunny Leone) सहित अन्य सेलेब्स भी ऐसा कर चुके है। नीचे देखें आखिर कौन-कौन सेलेब्स फिल्मी पोस्टर के लिए न्यूड हो चुका है...
फिल्म जूली के पोस्टर लिए नेहा धूपिया ने न्यूड पोज देकर सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी थी। इस पोस्टर को लेकर बी-टाउन की गलियों में भी चर्चा हुई थी। हालांकि, इससे फिल्म को कोई फायदा नहीं हुआ।
27
बता दें कि करीना कपूर ने फिल्म कुर्बान के लिए टॉपलेस पोज दिए थे। इसमें उनके साथ सैफ अली खान भी थे। पोस्टर के रिलीज होने के बाद खूब हंगामा मचा था। इतना ही नहीं महाराष्ट्र की पॉलिटिकल पार्टी ने तो हल्ला बोल दिया और करीना को एक साड़ी भी गिफ्ट में दे डाली थी।
37
कॉन्ट्रोवर्शियल क्वीन पूनम पांडे ने डेब्यू फिल्म नशा के पोस्टर के लिए न्यूड पोज दिए थे। वैसे, पूनम चाहे स्क्रीन हो या फिर रियल लाइफ अपनी बोल्डनेस दिखाने में पीछे नहीं रहती है। हाल ही में वे बिना ब्रा के टॉप पहने मुंबई की सड़कों पर घूमती नजर आई थी।
47
पोर्न स्टार से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनी सनी लियोनी ने फिल्म रागिनी एमएमएस 2 के पोस्ट के लिए न्यूड सीन दिया था। जब उनका ये पोस्टर सामने आया था तो लोग हैरान रह गए थे।
57
आमिर खान फिल्म पीके के लिए न्यूड हुए थे। जब फिल्म का पोस्टर सामने आया था तो सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था और खूब मीम्स भी बने थे।
67
फिल्म हेट स्टोरी 2 के पोस्टर के लिए सुरवीन चावला ने भी न्यूड फोटोशूट करवाया था। हालांकि, फिल्म बॉक्सऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। सरवीन लंबे समय से लाइमलाइट से दूर है।
77
पूजा भट्ट की फिल्म पाप से डेब्यू करने वाली उदिता गोस्वामी ने भी पोस्टर के लिए जॉन अब्राहम के साथ न्यूड सीन शूट करवाया था। हालांकि, इससे फिल्म को कोई फायदा नहीं हुआ। आज की बात करें तो उदिता लाइमलाइट से दूर है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।