अंदर से ऐसा दिखता है करीना कपूर का घर, पति और बेटे के साथ जल्द शिफ्ट होंगी अपने नए आशियाने में

Published : Jul 21, 2020, 05:26 PM ISTUpdated : Jul 21, 2020, 06:58 PM IST

मुंबई। सैफ अली खान जल्द ही पत्नी करीना कपूर और बेटे तैमूर के साथ अपने नए घर  में शिफ्ट होने वाले हैं। सैफ के नए घर में शिफ्ट होने की वजह उनका बड़ा परिवार बताया जा रहा है। बड़ी फैमिली होने की वजह से उनके मौजूदा घर अब छोटा पड़ने लगा है। चूंकि पटौदी खानदान काफी बड़ा है और उनके घर में मेहमान भी खूब आते हैं। ऐसे में उन्हें बड़े स्पेस वाले घर की जरूरत है। बता दें कि नए घर में शिफ्ट होते ही सैफ अपने इस घर को किराए पर दे देंगे।

PREV
115
अंदर से ऐसा दिखता है करीना कपूर का घर, पति और बेटे के साथ जल्द शिफ्ट होंगी अपने नए आशियाने में

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैफ-करीना ने अपना नया घर ढूंढ भी लिया है। जल्द ही सैफ करीना और तैमूर के साथ वहां शिफ्ट हो जाएंगे। फिलहाल नए आशियाने में रिनोवेशन का काम चल रहा है, जो सैफ खुद अपनी देखरेख में करवा रहे हैं।

215

बता दें कि सैफ अली खान फिलहाल फैमिली के साथ बांद्रा इलाके की फॉर्च्यून बिल्डिंग में रह रहे हैं, जो कि एक आलीशान अपार्टमेंट है। पूरी तरह से इस घर को राजसी लुक दिया गया है।

315

रिपोर्ट्स के मुताबिक सैफ-करीना का नया घर इसी बिल्डिंग के सामने है। सैफ के मुताबिक, हमारे नए घर की फिलहाल मरम्मत चल रही है। 

415

सैफ अली खान के मुताबिक, मेरी बहन सोहा और उनके पति कुणाल अक्सर हमारे घर आते हैं और मेरे बच्चे सारा और इब्राहिम भी आते रहते हैं। 

515

मेरी एक और बहन सबा भी अब मुंबई शिफ्ट हो गई है। सिर्फ मेरी मां दिल्ली में किराए के घर में रहती हैं, क्योंकि जिस वक्त उनका घर बन रहा था, उसी वक्त लॉकडाउन हो गया। फिलहाल वो भी दिल्ली में अपने घर का रिनोवेशन करवा रही हैं।

615

सैफ को किताब पढ़ने का शौक है। इसके लिए उनके लिए एक अलग से किताब वाला कमरा है। जहां पर वह लाइब्रेरी में कई विदेशी लेखकों की किताबें हैं।
 

715

घर में कई जगह पर लैंप और मोमबत्ती नजर आएंगी। इन सभी में पुरानी कलाकारी की गई है। तलवार और ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें भी घर के हॅाल में नजर आती हैं।

815

इसके अलावा कई खूबसूरत पेंटिग के साथ अलग तरह की लाइटिंग घर की रोशनी को एक अलग लुक देती है। 

915

करीना-सैफ के घर में आलीशान कालीन और बैठने के लिए पुराने जमाने के लकड़ी से बनी चीजों का इस्तेमाल ज्यादा किया गया है। वुडन फर्नीचर्स भी घर को एक अलग लुक देते हैं।

1015

तैमूर के खेलने के लिए एक अलग से कमरा है। यहां पर वो कभी अपनी बड़ी बहन सारा तो कभी घरवालों के साथ खूब मस्ती करते हैं।

1115

बता दें कि लॉकडाउन के दौरान सैफ अली खान पत्नी करीना और बेटे तैमूर के साथ मरीन ड्राइव की सैर पर निकले थे। घर से बाहर बच्चे को ले जाने और मास्क ना पहनने पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था। 

1215

इस बारे में सैफ का कहना है कि तीन महीनों से तैमूर घर में बंद था। ये पहला मौका था जब लॉकडाउन में हम उसे घुमाने बाहर ले गए थे। हमने मास्क पहने थे लेकिन वो जगह सुनसान थी इसीलिए हमने मास्क हटा दिए थे।

1315

जैसे ही हमने देखा कि आस-पास के लोग हमें घूर रहे हैं तो हमने दोबारा मास्क पहन लिए और फिर वहां से निकल गए। 

1415

बहन सारा अली खान के साथ खेलते तैमूर अली खान।

1515

घर में बहन सारा अली खान के साथ मस्ती करते तैमूर। 

Recommended Stories