इन लोगों को देखते ही बिगड़ गया करीना कपूर के बेटे का मूड, पापा सैफ को खींचकर ले जाना पड़ा तैमूर को

Published : Sep 24, 2021, 04:17 PM IST

मुंबई. करीना कपूर (Kareena Kapoor) अपना जन्मदिन मनाकर मालदीव से बीती शाम मुंबई लौटी। मुंबई एयरपोर्ट पर वे पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan), बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) और जेह अली खान (Jeh Ali Khan) के साथ नजर आई। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सामने आई कुछ फोटोज में तैमूर का मूड उखड़ा-उखड़ा नजर आया। दरअसल, जैसे वे एयरपोर्ट से निकलकर अपनी गाड़ी की और जा रहे थे तो उस दौरान वहां मौजूद फोटोग्राफर्स फोटोज क्लिक करने लगे और ये बात तैमूर को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। तैमूर का मूड इतना बिगड़ गया कि सैफ के बेटे को खींचकर ले जाना पड़ा। नीचे देखें पापा-मम्मी के साथ तैमूर अली खान के डिफरेंट मूड्स की कुछ फोटोज...

PREV
17
इन लोगों को देखते ही बिगड़ गया करीना कपूर के बेटे का मूड, पापा सैफ को खींचकर ले जाना पड़ा तैमूर को

बता दें कि मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर लौटे तैमूर ने इस दौरान पीले रंग की टी-शर्ट और सफेद रंग की बरमूडा कैरी कर रखी थी। इस दौरान वे बेहद क्यूट नजर आ रहे थे। 

27

पापा सैफ अली खान बढ़ी ही मुश्किल से खींचकर तैमूर को कार तक ले गए। कार में बैठने के बाद भी तैमूर गुस्से से कैमरामैन को देख रहा था।

37

एयरपोर्ट पर पूरे वक्त सैफ बेटे का हाथ थामे नजर आए। इस दौरान कई बार तैमूर चलने में ही नखरे दिका रहे हैं। आपको बता दें कि तैमूर अब बड़ा हो गया है और अब वो अपनी मर्जी की करने लगा है।

47

बेटे तैमूर का मूड उखड़ा देख पापा सैफ ने उसे समझाने की भी कोशिश की। हालांकि, तैमूर अपनी ही धुन में नजर आया। उसे पसंद नहीं आ रहा था कि उसकी कोई फोटोज क्लिक करें।

57

एयरपोर्ट पर तैमूर लगातार गुस्से में सिर्फ कैमरामैन की तरफ ही देख रहा था। इससे पहले भी ऐसी कई फोटोज आ चुकी है, जिसमें वो फोटोग्राफर्स पर चिल्लाता नजर आया था।

67

4 साल का तैमूर फिलहाल पेरेंट्स के साथ ही टाइम स्पेड कर रहा है। कोरोना की वजह से अभी छोटे बच्चों के स्कूल नहीं खुले हैं और तैमूर अभी घर पर ही पढ़ाई कर रहा है।

77

करीना कपूर के दोनों बेटे तैमूर और जेह की क्यूटनेस को लेकर सोशल मीडिया पर खूब कमेंट्स आते रहते हैं। लोगों का कहना है कि उनका छोटा बेटा भी क्यूट है लेकिन तैमूर से ज्यादा नहीं।

 

ये भी पढ़े- 55 साल की उम्र में भी कुंवारे है सलमान खान, अपनी जिंदगी की इकलौती रिलेशनशिप पर अब जाकर किया खुलासा

ये भी पढ़े- कपड़ों ने किया मलाइका अरोड़ा को परेशान, बार-बार संभालना पड़ा हाथों से, जालीदार गाउन में इनके साथ आई नजर

ये भी पढ़े- पीठ पर बने काले धब्बे दिखाती नजर आई उर्फी जावेद, फिर पहने ऐसे घटिया कपड़े, ये सेलेब्स भी हुए स्पॉट

ये भी पढ़े- जब नशे में धुत धर्मेंद्र कर बैठे गंदी हरकत तो बर्दाश्त नहीं कर पाई काजोल की मां, सरेआम मार दिया था थप्पड़

Recommended Stories