Published : Sep 21, 2021, 09:46 AM ISTUpdated : Sep 21, 2021, 11:33 AM IST
मुंबई. करीना कपूर (Kareena kapoor) 41 साल की हो गई हैं। 21 सितंबर, 1980 को मुंबई में जन्मीं करीना बॉलीवुड के सबसे बड़े कपूर खानदान से ताल्लुक रखती है। कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाली करीना को इंडस्ट्री में 21 साल पूरे हो चुके हैं। उन्होंने 2000 में अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के साथ फिल्म रिफ्यूजी से डेब्यू किया था। इतने सालों में करीना का लुक चेंज होता गया। बचपन से लेकर अबतक उनके लुक में साल दर साल बदलाव देखने को मिला। बता दें कि बेबो बचपन में गोलू-मोलू और बेहद क्यूट थी। नीचे देखे करीना कपूर की बचपन से लेकर अभी कर की फोटोज...
करीना कपूर इस वक्त मालदीव में पति सैफ अली खान और दोनों बेटे तैमूर और जेह के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रही है। वे अपना जन्मदिन भी यहीं सेलिब्रेट करेंगी।
210
बता दें कि करीना कपूर ही है जो बॉलीवुड में जीरो फिगर का ट्रेंड लेकर आई थी और हंगामा दिया था। करीना अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देती है लेकिन बचपन में वे काफी हेल्दी थी।
310
करीना कपूर अपनी बहन करिश्मा कपूर के साथ एक खास बॉन्डिंग रखती हैं। दोनों बहनों के बीच बचपन से काफी प्यार रहा है। अभी भी दोनों एक-दूसरे के लिए हमेशा खड़ी रहती है।
410
करीना की बचपन की फोटोज देखे तो उन्हें पहचान माना मुश्किल होता है लेकिन करिश्मा को आसानी से पहचाना जा सकता है। फिल्मी परिवार से होने की वजह से करीना हमेशा से ही लाइमलाइट में रही।
510
करीना कपूर बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थी। वे अक्सर अपने पापा रणधीर कपूर के साथ फिल्म के शूटिंग सेट पर जाया करती थी। उन्हें सेट पर काफी मजा आता था।
610
वैसे तो कपूर खानदान में बहू और बेटियों को फिल्मों में काम करने की मनाई है लेकिन बबिता ने अपनी दोनों बेटियों को बॉलीवुड में जाने के लिए प्रोत्साहित किया। करिश्मा कपूर की तरह ही करीना ने भी कपूर खानदान की परंपरा को तोड़कर एक्टिंग में अपना करियर बनाया।
710
बॉलीवुड में आने के बाद करीना काफी फेमस हुई। कभी खुशी कभी गम में पू वाला कैरेक्टर आज भी लोगों को खूब पसंद आता हैं। इस फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन, शाहरुख खान, काजोल, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन भी थे।
810
करीना हमेशा से ही अपने लुक्स को लेकर एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। शुरुआत में उन्हें थोड़ा फैट कहा जाता था, जिसके बाद उन्होंने अपने आप को चेंज किया और साइज जीरो का ट्रेंड लेकर आई। करीना का ये लुक काफी चर्चा में रहा था।
910
फिल्म टशन के सेट पर करीना की मुलाकात सैफ अली खान से हुई। दोनों ने कई सालों तक एक - दूसरे को डेट किया और 2012 में दोनों ने शादी कर ली। दोनों के 2 बेटे हैं।
1010
करीना ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अजनबी, ऐतराज, हलचल, ओमकारा, जब वी मेट, गोलमाल रिटर्न्स, 3 इडियट्स, बॉडीगार्ड, बजरंगी भाईजान, जैसी फिल्मों में काम किया। वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा है।