Published : Oct 17, 2020, 04:57 PM ISTUpdated : Oct 22, 2020, 09:13 AM IST
मुंबई. कोरोना (cororna) काल में जहां बुरी खबरें सुनने को मिली वहीं कुछ अच्छी खबरें भी हमारे कानों तक पहुंची। इस दौरान कई एक्ट्रेसेस ने अपनी प्रेग्नेंसी खबरें फैन्स के साथ शेयर की तो कई सेलेब्स शादी के बंधन में भी बंधे। अब खबर आ रही है कपूर खानदान में एक फिर शहनाई बजने की तैयारी चल रही है। आपको बता दें कि इसी साल करीना कपूर (kareena kapoor) के छोटे भाई अरमान जैन (arman jain) अपनी गर्लफ्रेंड अनीषा मल्होत्रा के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। अब उनके छोटे भाई आदर जैन (aadar jain) भी गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया (tara sutaria) के साथ जल्दी ही शादी करने जा रहे हैं। बता दें कि अरनाम और आदर करीना की बुआ रीमा जैन (reema jain) के बेटे है। और दोनों ही रिश्ते में सैफ अली खान (saif ali khan) के बेटे तैमूर अली खान (taimur ali khan) के मामा लगते है। तैमूर के अपने मामाओं के साथ खास बॉन्डिंग है।
बी-टाउन के लवबर्ड्स तारा सुतारिया और आदर जैन के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। रिपोर्ट्स हैं कि तारा और आदर बहुत जल्द शादी करने वाले हैं। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को पहले ही इंस्टाग्राम ऑफिशियल कर दिया था, अब उनकी शादी की चर्चा के बाद, फैंस की नजर दोनों पर टिकी हुई है।
210
स्पॉटब्वॉय ने सूत्र के हवाले से लिखा है कि आदर बहुत जल्द अपनी गर्लफ्रेंड तारा संग सात फेरे लेने वाले हैं। दोनों अपनी कमिटमेंट्स को लेकर बहुत गंभीर हैं और जल्द से जल्द शादी कर सकते हैं। फिलहाल, इस खबर पर कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आया है।
310
कपूर परिवार में जहां रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की चर्चा थी, वहीं अब इस खबर से पता लगता है कि रणबीर से पहले उनके कजिन भाई आदर, शादी की खुशखबरी देने वाले हैं।
410
फैमिली सूत्र ने बात करते हुए कहा- अभी कुछ कारण से नहीं लगता कि रणबीर, आलिया से शादी करने के लिए तैयार हैं। वहीं, उनके कजिन आदर एक फैमिली पर्सन हैं। वे तारा से जल्दी शादी करना चाहते हैं।
510
आदर के बड़े भाई अरमान जैन ने कुछ महीने पहले ही अपनी गर्लफ्रेंड से शादी की थी। आदर का करियर अभी शुरू नहीं हुआ है वहीं तारा का करियर बस अभी ही शुरू हुआ है, लेकिन यह उनकी शादी के लिए कोई रुकावट नहीं है।
610
मालूम हो कि तारा ने हाल ही में आदर के बर्थडे पर अपने रिलेशनशिप को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल कर दिया था। आदर भी तारा के पोस्ट्स पर अपने रिएक्शन के जरिए दोनों के बीच प्यार का हिंट देते आए हैं।
710
आदर के भाई अरमान की शादी में भी तारा और आदर कई बार एक दूसरे के साथ नजर आए। इसके अलावा भी कुछ मौकों पर दोनों को साथ स्पॉट किया गया है।
810
बता दें आदर, रणबीर कपूर, करिश्मा कपूर और करीना कपूर के कजिन हैं। वे फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं होने के बावजूद लाइमलाइट में रहते हैं, जबकि तारा बॉलीवुड की उभरती एक्ट्रेस हैं।
910
तारा ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वे सिद्धार्थ मल्होत्रा संग फिल्म मरजांवा में नजर आईं। हालांकि, उनकी दोनों ही फिल्म फ्लॉप साबित हुई।
1010
कपूर फैमिली के साथ हर छोटे-बड़े फंक्शन में तारा नजर आती है।