तैमूर 1369 ईसवी में समरकंद की गद्दी पर बैठा था। तैमूर ने सबसे पहले 1380 में इराक की राजधानी बगदाद पर हमला बोला था, जहां हजारों लोगों का कत्ल कर उनकी खोपड़ियों के ढेर लगा दिए थे। 1398 में उसने दिल्ली पर चढ़ाई की थी। दिल्ली और कश्मीर में भी तैमूर ने हत्या व लूटपाट को अंजाम दिया था। हालांकि, लंबी बीमारी से उसकी मौत हो गई थी, जब वह चीन पर हमला करने जा रहा था।