एक बड़ी गलती की वजह से करीना कपूर को करवानी पड़ी सिजेरियन डिलीवरी, इसलिए फंस गई थी मुश्किलों में

Published : Jun 13, 2020, 03:40 PM ISTUpdated : Jun 14, 2020, 09:52 AM IST

मुंबई. कोरोना से संक्रमितों की संख्या अभी भी कम नहीं हुई है। हजारों की संख्या में लोग मौत के मुंह में जा रहे हैं। दुनियाभर में इस महामारी से लोग दहशत में है। भारत में इस महामारी से बचाव के लिए लॉकडाउन किया था, लेकिन अब इसमें भी राहत दी गई कि आमजनों की तरह सेलेब्स भी अपने जरूरी कामों को निपटा सके। हालांकि, अभी भी सेलेब्स कम ही घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई किस्से-कहानियां, फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच करीना कपूर का पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी और बेटे तैमूर के जन्म को लेकर कई खुलासे किए थे। आज की बात करें तो करीना पति और बेटे के साथ घर पर ही टाइम स्पेंड कर रही है।

PREV
19
एक बड़ी गलती की वजह से करीना कपूर को करवानी पड़ी सिजेरियन डिलीवरी, इसलिए फंस गई थी मुश्किलों में

सोशल मीडिया पर प्रेग्‍नेंसी को लेकर करीना का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करीना बता रही हैं कि तैमूर के जन्‍म के समय उन्‍हें क्‍या-क्‍या परेशानियां हुई थीं।

29

इंटरव्‍यू में उन्होंने बताया था कि उन्‍हें भी प्रेग्‍नेंसी में होने वाली समस्‍याओं ने बहुत परेशान किया था। वो भी रोज सुबह मॉर्निंग सिकनेस से परेशान रहती थीं। हालांकि, उन्होंने मॉर्निंग सिकनेस दूर करने के लिए घरेलू नुस्‍खों का इस्‍तेमाल किया था।

39

करीना ने बताया था कि वह पहली बार मां बन रही थीं और इसलिए उन्‍हें काफी चीजों के बारे में पता नहीं था। वो अपनी डायटीशियन से दिन में 100 सवाल पूछती थीं। उन्‍हें हर बात की चिंता रहती थी कि कितना खाना है, क्‍या करना है, क्‍या नहीं करना है। इस चक्‍कर में कई बार उन्‍हें एंग्‍जायटी हो जाती थी।

49

करीना ने 20 दिसंबर 2016 को तैमूर को जन्‍म दिया था। अपनी डिलीवरी के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया था कि उनकी नॉर्मल नहीं बल्कि सिजेरियन डिलीवरी हुई थी। डिलीवरी के समय तैमूर का सिर नीचे आ गया था लेकिन डिलीवरी के टाइम पर मुझे एंग्‍जायटी हो गई, जिसकी वजह से डॉक्‍टरों को मेरी सिजेरियन डिलीवरी करनी पड़ी थी।

59

करीना और सैफ ने जब बेटे का नाम तैमूर रखा था तो खूब बवाल मचा था। आखिरकार करीना ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा था- मुझे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि लोग मेरे बेटे के नाम को इतना पर्सनली लेंगे। ये काफी हैरान करने वाली बात है। हालांकि मुझे यह नाम काफी पसंद है। इसका किसी भी जिंदा या मरे हुए शख्स से कोई लेना-देना नहीं है। मुझे तैमूर का मीनिंग काफी अच्छा लगा। तैमूर का मूल अर्थ है फौलाद और लोहा।

69

बता दें कि तैमूर लंग एक तुर्क शासक था। भारत में मुगल एम्पायर की नींव रखने वाला बाबर तैमूर का पांचवां वंशज था। तैमूर ने 14वीं सदी में भारत के दिल्ली और कश्मीर में भी जमकर लूटपाट की थी। 

79

तैमूर 1369 ईसवी में समरकंद की गद्दी पर बैठा था। तैमूर ने सबसे पहले 1380 में इराक की राजधानी बगदाद पर हमला बोला था, जहां हजारों लोगों का कत्ल कर उनकी खोपड़ियों के ढेर लगा दिए थे। 1398 में उसने दिल्ली पर चढ़ाई की थी। दिल्ली और कश्मीर में भी तैमूर ने हत्या व लूटपाट को अंजाम दिया था। हालांकि, लंबी बीमारी से उसकी मौत हो गई थी, जब वह चीन पर हमला करने जा रहा था।

89

सैफ ने कुछ महीनों पहले दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि करीना बेटे को बिगाड़ रही है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि ये शायद इसलिए भी है क्योंकि तैमूर मेरा तीसरा बच्चा और करीना का पहला। 

99

मामा रणबीर कपूर के साथ मस्ती के मूड में तैमूर।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories