मुंबई. करीना कपूर (kareena kapoor) और करिश्मा कपूर (karisma kapoor) ने अपनी मां बबीता कपूर ( babita kapoor birthday) का 75वां जन्मदिन मनाया। रणधीर कपूर के घर पर उनका जन्मदिन मनाया गया। जिसमें सैफ अली खान, नीतू कपूर, रीमा जैन पहुंचे। पूरी पार्टी में तैमूर और जेह का स्वैग दिखा। जेह को हर कोई गोद में उठाने को मचल रहा था। वहीं तैमूर तो हीरो की माफिक नाना के घर के बाहर वॉक करते दिखाई दिए। आइए नीचे देखते हैं कौन किस अंदाज में बबीता का जन्मदिन मनाने पहुंचा...
रणधीर कपूर के घर के बाहर जैसे ही करीना कपूर गाड़ी से उतरी कैमरे की फ्लैश उनपर चमकने लगीं। वो अपनी मां का जन्मदिन मनाने के लिए बेहद ही ग्लैमरस अवतार में पहुंची।
210
उन्होंने रेड कलर की शॉर्ट ड्रेस पहन रखी थी। वो इस ड्रेस में अपना टोंड और सेक्सी लेग्स को फ्लॉन्ट करती नजर आईं।
310
वहीं बबीता की बड़ी बेटी करिश्मा कपूर भी सिंपल और गॉर्जियस लुक में पहुंची। उन्होंने पिंक और व्हाइट कुर्ता और पैंट कैरी किया था। ब्लैक चश्मे के साथ वो बेहद ही स्टाइलिश लग रही थीं।
410
बता दें कि करिश्मा कपूर सिल्वर स्क्रीन पर फिर से जादू चलाने के लिए तैयार हैं। हाल ही में उन्होंने अपने नए प्रोजेक्ट 'ब्राउन' की घोषणा की हैं।
510
सैफ अली खान हमेशा की तरह कूल लुक में सास की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए। पैपराजी को उन्होंने हाथ हिलाकर अभिवादन किया। बता दें कि करिश्मा कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि सैफ को पैपराजी के सामने पोज देना या फोटो क्लिक कराना बिल्कुल पसंद नहीं हैं।
610
हाल ही में अपने बेटे रणबीर कपूर की शादी करने के बाद नीतू कपूर अपने प्रोजेक्ट वर्क में लग गई हैं। वो भी अपनी जेठानी के बर्थ डे पार्टी में पहुंची। व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट में वो बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं।
710
बबीता कपूर की पार्टी में उनके ग्रैंड चिल्ड्रन भी पहुंचे। करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों के साथ-साथ करीना भी अपनी पूरी फैमिली के साथ पहुंची।
810
तैमूर ब्लैक टी-शर्ट और जींस में नजर आए। नानी के बर्थ डे पार्टी में वो काफी मस्ती किए। इसके बाद जब वो घर से बाहर निकले तो भी भाग-दौड़ की। पैपराजी के सामने उन्होंने अपना स्वैग भी दिखाया।
910
वहीं, जेह कभी अपनी मम्मी करीना कपूर की गोद में नजर आए तो कभी नैनी की गोद में। वहीं पार्टी में शामिल हुए मेहमान नन्हे जेह को गोद में लेने के लिए मचलते दिखाई दिए।
1010
बर्थ डे पार्टी के बाद बबीता कपूर भी रणधीर कपूर के घर से बाहर निकली। उन्होंने रेड आउटफिट पहन रखा था। इस उम्र में भी उनके चेहरे की चमक बरकरार नजर आईं। एशिया नेट की तरफ से भी वेटरन एक्ट्रेस बबीता को जन्मदिन की बधाई।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।