6 महीने की प्रेग्नेंट करीना के पैरों में अब दिखने लगी सूजन, बिना मेकअप बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर

Published : Oct 24, 2020, 12:42 PM ISTUpdated : Oct 30, 2020, 10:39 AM IST

मुंबई. दिल्ली में फिल्म लालसिंह चड्ढा की शूटिंग खत्म करने के बाद बीते दिनों करीना कपूर (kareena kapoor ) पति सैफ अली खान (saif ali khan) और बेटे तैमूर अली खान (taimur ali khan) के साथ मुंबई अपने घर लौट आई है। बीती रात बेबो अपनी बिल्डिंग के नीचे नजर आई। इस दौरान वे चेहरे पर मास्क पहनी थी और ग्रे कलर की वन पीस ड्रेस कैरी कर रखी थी। इस ड्रेस के साथ ही उन्होंने डेनिम की जैकेट भी पहनी थी। उनके बाल खुले थे और वे बिना मेकअप के दिख रही थी। बता दें कि वे कई दिनों बाद अपने घर लौटी है तो वे अपनी फैमिली के साथ दोस्त और घरवालों से मिलने पहुंची थी। इस मौके पर करीना ने कैमरामैन को भी जमकर पोज दिए। 

PREV
110
6 महीने की प्रेग्नेंट करीना के पैरों में अब दिखने लगी सूजन, बिना मेकअप बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर

बता दें कि करीना की प्रेग्नेंसी के पांच महीने पूरे हो चुके है। अब उनका बेबी बंप भी दिखने लगा है। ग्रे कलर की वन पीस ड्रेस में उनकी बेबी बंप साफ नजर आ रहा था।

210

इतना ही नहीं सामने आई फोटोज में उनके पैरों में सूजन भी दिखी। करीना इन दिनों अपना खास ध्यान रख रही है और बहुत संभलकर चल रही है। 

310

बेबी बंप की वजह से करीना को कार से उतरने में थोड़ी परेशानी हो रही थी। हालांकि, वे काफी संभलकर कार से बार निकली।

410

करीना के साथ साढ़े तीन का बेटा तैमूर भी था। तैमूर ने चेहरे पर ऑरेंज कलर का मास्क लगा रखा था और वो किसी चीज को बहुत ही गौर से देख रहा था।

510

इस दौरान सैफ अली खान व्हाइट पजामा और ट्रांसपेरेंट ब्लू टी शर्ट में नजर आए। उन्होंने भी चेहरे पर मास्क पहन रखा था।

610

करीन इस कभी अपने बाल संभालती तो कभी बेहद सीरियस मूड में नजर आई।

710

करीना ने फोटोग्राफर्स की तरफ हाथ हिलाकर उनका अभिवादन भी किया। आपको बता दें कि करीना फरवरी 2012 में बच्चे को जन्म देगी। इसके बाद वे करन जौहर की फिल्म तख्त की शूटिंग शुरू करेंगी।

810

प्रेग्नेंसी में करीना को अलग-अलग चीजें खाने का मन कर रहा है। हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर मिर्च के अचार की फोटो शेयर की थी। करीना के दोस्त ने उनके लिए अचार भिजवाया है जिसके लिए उन्होंने उनको शुक्रिया भी कहा। 
 

910

एक इंटरव्यू के दौरान करीना ने बताया था कि ऐसी कौन-सी चीज है जिसे वह दूसरी प्रेग्नेंसी में दोहराना नहीं चाहतीं। करीना ने कहा था- तैमूर के समय जब मैं प्रेग्नेंट थी तब सब मुझे बहुत खाने के लिए कहते थे और इसी वजह से मेरा 25 किलो वजन बढ़ गया था। मैं फिर से वही नहीं करना चाहती।

1010

उन्होंने बताया था- मुझे बस हेल्दी और फिट रहना है। मुझे लगता है कि पहली प्रेग्नेंसी के दौरान सब कहते थे पराठा खाओ, घी खाओ, दूध पियो। लेकिन अब मैं कहती हूं कि सुनो मैंने पहले ये सब किया हुआ है। मैं जानती हूं मेरे बॉडी को किसकी जरूरत है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories