मुंबई. कोरोना वायरस की वजह से लोग इन दिनों घरों में कैद हो गए हैं। सभी ने इस वायरस से बचने के लिए खुद को आइसोलेशन में रखा हुआ है। इसके साथ ही तमाम बॉलीवुड स्टार्स भी घर में कैद हैं। ऐसे में करीना का लाडले तैमूर की पापा सैफ के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो पापा सैफ के साथ पौधा लगाते नजर आ रहा है। इस दौरान दोनों ने सफेद कुर्ता पायजामा पहने हुए दिखाई दे रहे हैं।
28
सैफ के साथ तैमूर की ये फोटो बेहद क्यूट है और पूरी लगन के साथ तैमूर पौधे का रोपण करते नजर आ रहे हैं।
38
ऐसे में तैमूर के इस काम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। एक यूजर ने लिखा, 'जैसे जल ही जीवन है वैसे पौधे भी जीवन है आप अपने बेटे को अच्छी राह पर ले जा रहे हैं।'
48
इससे पहले तैमूर की कुछ फोटोज और भी सोशल मीडिया पर सामने आई थीं। इसमें देखने के लिए मिला था कि जहां करीना कोरोना के डर से खुद को घर में कैद कर रखा था वहीं बेटा तैमूर साइकिल चलाते दिखा था।
58
साइकिल चलाते हुए तैमूर ने फोटोग्राफर्स को शानदार पोज भी दिए थे। वैसे तो तैमूर प्ले स्कूल जाते हैं। लेकिन फिलहाल सभी स्कूल बंद है। बता दें कि तैमूर हफ्ते में मात्र एक दिन ही स्कूल जाते हैं।
68
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पापा सैफ अली खान बेटे को बोर्डिंग स्कूल भेजना चाहते है लेकिन मम्मी करीना अभी इसके लिए तैयार नहीं हैं।
78
वहीं, सैफ ने एक इंटरव्यू में कहा था कि तैमूर को करीना बिगाड़ रही हैं, क्योंकि वो उसे कुछ बोलने नहीं देती हैं।
88
फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।