सैफ के लाडले को आया मम्मी करीना पर प्यार, पहले लगाया गले और फिर खुद भी ठहाका लगाकर हंसने लगा तैमूर

मुंबई. करीना कपूर (kareena kapoor) दूसरी बार मां बनने वाली है। उन्होंने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। प्रेग्रेंसी अनाउंस करने के बाद वे काम पर भी लौट आई है। उन्होंने कुछ ऐड की शूटिंग भी की है। वहीं, बात करीना के बेटे तैमूर अली खान (taimur ali khan) की करें तो उसकी गिनती सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में होती है। तैमूर की क्यूटनेस पर हर कोई फिदा है। हाल ही में मां-बेटे यानी करीना-तैमूर की एक बेहद क्यूट फोटो सामने आई है। इस फोटो में दोनों ठहाका लगाते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि करीना जल्दी ही दिल्ली के लिए रवाना होने वाली है।

Asianet News Hindi | Published : Sep 14, 2020 8:09 AM IST / Updated: Sep 17 2020, 11:11 AM IST

19
सैफ के लाडले को आया मम्मी करीना पर प्यार, पहले लगाया गले और फिर खुद भी ठहाका लगाकर हंसने लगा तैमूर

तैमूर को मम्मी करीना पर इतना प्यार आया कि उन्होंने उन्हें गले लगा लिया। और खुद भी ठहाका लगाकर हंसने लगे। ये फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

29

हाल ही में एक इंटरव्यू में करीना ने बताया था - तैमूर अपने भाई या बहन के आने के लिए तैयार है। बेटे की तारीफ करते हुए करीना ने कहा- वह अपनी उम्र से ज्यादा समझदार है। हमने कभी उसे बच्चों की तरह ट्रीट नहीं किया। हम उसे एक बड़े शख्स की तरह ही ट्रीट करते हैं। 

39

तैमूर की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती रहती हैं। बता दें कि एक बार तो करीना ने तैमूर को लेकर अक्षय कुमार तक को चैलेंज कर दिया था।

49

करीना का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने अक्षय को कहा था कि तैमूर आने वाले दिनों में आपके लिए बहुत बड़ा खतरा बन सकता है।

59

एक शो के दौरान करीना ने कहा था- मैं काफी प्राउड होकर कह सकती हूं कि तैमूर सबसे खूबसूरत बच्चा है। मैं यह इसलिए नहीं कह रही क्योंकि वह मेरे बेटा है बल्कि इसलिए कह रही हूं क्योंकि वह काफी गुड लुकिंग है। 

69

सैफ अली खान (saif ali khan) ने 'कॉफी विद करन' में बताया कि उनके और करीना के बेटे की एक फोटो 1500 रुपए में बिकती है। सैफ की मानें तो फोटो का इतनी रेट किसी सुपरस्टार का भी नहीं है। तैमूर की फोटोज महंगी बिकने की सबसे बड़ी वजह उनकी क्यूटनेस है।
 

79

बता दें कि तैमूर को लाइमलाइट से दूर रखने के लिए सैफ उन्हें बोर्डिंग स्कूल भेजने की इच्छा जता चुके हैं। हालांकि करीना ने कहा है कि वो ऐसा नहीं होने देंगी।

89

करीना ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि वह अपने बेटे के लिए किसी भी लग्जरी ब्रांड के कपड़े नहीं लेती हैं। तैमूर को वो सामान्य कपड़े ही पहनाती हैं। 

99

तैमूर प्ले स्कूल जाते हैं। किड जिम कम स्कूल की 3 महीने की फीस 15,000 रुपए है यानी हर महीने का चार्ज 5,000 रुपए है। खास बात ये है कि बच्चों के इस स्कूल में वीक में महज एक दिन की क्लास लगती है। यहां बच्चों के खेलने और सीखने के लिए काफी सारे इक्यूप्मेंट्स हैं। हालांकि, अभी स्कूल बंद है और तैमूर घर पर मम्मी-पापा के साथ मस्ती कर रहे हैं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos