जब करीना कपूर से पूछा बेटा तैमूर गर्लफ्रेंड को लेकर घर आया तो क्या करेंगी, ऐसा था रिएक्शन

Published : Jan 30, 2020, 06:33 PM ISTUpdated : Feb 03, 2020, 09:50 AM IST

मुंबई. करीना कपूर का बेटा तैमूर अली खान फेमस स्टार किड्स में से एक है। वहीं, करीना भी सोशल मीडिया पर पॉपुलर है। वे इन दिनों रेडियो शो भी कर रही है। इस शो में वे बॉलीवुड सेलेब्स को बुलाकर उनसे बातचीत करतीं है। इस बार शो में तापसी पन्नू पहुंची थी। दोनों ही एक्ट्रेस ने इस दौरान काफी मजेदार बातें की। करीना ने जब तापसी से सवाल पूछा कि अगर उनका बेटा अपनी गर्लफ्रेंड को घर लेकर आता है तो वो क्या करेंगी। इस पर तापसी ने जवाब दिया अभी तो उन्हें मां बनने में काफी समय है। तापसी ने उलट करीना से ही ये सवाल कर डाला।  

PREV
16
जब करीना कपूर से पूछा बेटा तैमूर गर्लफ्रेंड को लेकर घर आया तो क्या करेंगी, ऐसा था रिएक्शन
तापसी ने करीना से पूछा यदि तैमूर अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर घर आता है तो क्या वे उसका स्वागत पराठों के साथ करेंगी। इस पर करीना ने कहा वो एक पंजाबी मां है। साथ ही करीना ने कहा- मैं तो बेटे को कहूंगी कि यहां लेकर मत आओ।
26
तैमूर के पापा सैफ इन दिनों फिल्म जवानी जानेमन का प्रमोशन कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में तैमूर के बिहेवियर को लेकर कहा कि वो घर में सभी पर धौंस जमाता है।
36
सैफ ने इंटरव्यू में कहा कि उन्हें लगता है कि तैमूर के साथ थोड़ा स्ट्रिक्ट होना पड़ेगा, लेकिन उन्होंने ऐसा करना छोड़ दिया है। वे कहते हैं कि तैमूर उनका तीसरा बच्चा है और करीना का पहला, इसलिए वो तैमूर को थोड़ा बिगाड़ रही हैं।
46
सैफ ने बताया- तैमूर ने घर में सभी पर धौंस जमाना शुरू कर दिया है। वो स्कूल जाने से भी मना करता है।
56
सैफ ने आगे कहा कि तैमूर बहुत प्यारा है, लेकिन जब कोई उसे किसी चीज के लिए NO कहता है तो वो उसे पसंद नहीं करता। इसके साथ ही सैफ कहते हैं, 'तैमूर गुस्से में आकर कहता है मैं तुम्हें मारूंगा, मैं तुम्हारा सिर फोड़ दूंगा।'
66
करीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे इरफान खान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम में काम कर रही हैं। वहीं करीना, आमिर खान संग फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगी। इसके अलावा वे करण जौहर की फिल्म तख्त में भी काम कर रही हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories