क्या वाकई जो नाम सैफ ने तैमूर के लिए सोचा था वहीं दूसरे बेटे का रखेगी करीना, इसलिए हो रही चर्चा

मुंबई. करीना कपूर (kareena kapoor) ने रविवार यानी 21 फरवरी को दूसरे बेटे को जन्म दिया। करीना जहां दूसरी बार मां बनी वहीं सैफ अली खान ( saif ali khan) चौथी बार पिता बने हैं। कपूर और पटौदी खानदान में नया मेहमान के आने से खुशी की लहर है। अब सैफ-करीना के दूसरे बेटे के नाम को लेकर सोशल मीडिया पर खूब हलचल मची हुई है। इसी दौरान कई तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि करीना अपने दूसरे बेटे का नाम फैज रख सकती हैं, जो तैमूर अली खान (taimur ali khan) के समय सैफ ने सुझाया था और उन्हें पसंद नहीं आया था। इसी बात की याद दिलाता करीना का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है।

Asianet News Hindi | Published : Feb 22, 2021 11:23 AM IST

18
क्या वाकई जो नाम सैफ ने तैमूर के लिए सोचा था वहीं दूसरे बेटे का रखेगी करीना, इसलिए हो रही चर्चा

सैफ-करीना के बेटे तैमूर के नाम को लेकर सोशल मीडिया पर खूब कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी। लेकिन करीना ने अपने बेटे के लिए यही नाम चुना, उसी वक्त सैफ के मन में अपने बेटे के लिए एक और नाम आया था। इसके बारे में खुद करीना ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था। और करीना का यहीं इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

28

करीना ने 2018 में एक इंटरव्यू में तैमूर के नाम को लेकर हुए विवाद पर बात की थी। उन्होंने बताया था- मेरे अस्पताल जाने से एक रात पहले सैफ ने पूछा- क्या यह लड़का है? क्या तुम वाकई ऐसा चाहती हो? चलो उसका नाम बदलते हैं और उसे फैज बुलाते हैं। यह बहुत पोएटिक और रोमांटिक है। मैंने कहा- नहीं। अगर यह लड़का है तो मैं चाहती हूं कि मेरा बेटा फाइटर हो। तैमूर का मतलब फौलाद होता है और मैं फौलादी पुरुष पैदा करूंगी। मुझे गर्व है कि उसका नाम तैमूर है।

38

करीना के बेटे का नाम तैमूर रखे जाने के बाद इसका सोशल मीडिया पर जमकर विरोध हुआ था। यहां तक कि कई संगठन भी इसके खिलाफ खड़े हो गए थे। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि यह नाम फारस और मध्य एशिया में तैमूर साम्राज्य की स्थापना करने वाले और 1398 में भारत पर आक्रमण करने वाले हमलावर तैमूर से प्रेरित है। हालांकि, सैफ ने इस नाम का मतलब फौलाद बताया था।

48

आपको बता दें कि तैमूर के नाम के पर हुई कॉन्ट्रोवर्सी के बाद करीना और सैफ को काफी नेगेटिविटी का सामना पड़ा था। करीना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें नहीं समझ आ रहा कि लोग उनके बेटे के नाम को इतना पर्सनली क्यों ले रहे हैं। साथ ही कहा था कि इसका किसी भी जीवित या मृत व्यक्ति से कोई लेना-देना नहीं है। करीना ने बताया था कि बेटे का नाम का अरेबिक मतलब आयरन (लोहा) होता है। यह नाम सैफ और उनको पसंद आया बस इसीलिए रख दिया।

58

इस बार उन्होंने पहले से नाम सोचकर नहीं रखा है। नेहा धूपिया के चैट शो पर करीना ने बताया था कि बच्चे के जन्म तक वह और सैफ इंतजार करेंगे। करीना ने कहा था- तैमूर की कॉन्ट्रोवर्सी के बाद सैफ और मैंने इस बारे में सोचा तक नहीं है। हम इसे लास्ट मोमेंट के लिए ही छोड़ रहे हैं फिर अचानक से सरप्राइज देंगे।

68

एक बार फिर करीना के बेटे के नाम को लेकर सोशल मीडिया पर लोग कमेंट्स कर रहे हैं। कईयों ने तो सैफीना को बेटे का नाम तक सजेक्ट कर दिया। कुछ लोगों ने तो तैमूर के छोटे भाई को बाबर या औरंगजेब तक बुलाया शुरू कर दिया।

78

एक यूजर ने पूछा- करीना और सैफ अपने दूसरे बच्चे का नाम क्या रखने वाले हैं? यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते। एक अन्य ने लिखा- सिकंदर नवाबी लगता है। वहीं एक ने लिखा- तैमूर के बाद बाबर या औरंगजेब नाम हो सकता है। एक बोला- औरंगजेब आ गया है।

88

बता दें कि सैफ और करीना ने 16 अक्टूबर, 2012 में शादी की थी। 20 दिसंबर, 2016 को उनके बेटे तैमूर अली खान का जन्म हुआ। 12 अगस्त, 2020 को सारा अली खान के 25वें जन्मदिन पर सैफ-करीना ने ऐलान किया था कि वे दूसरी बार पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। 21 फरवरी को बेटे के जन्म के बाद सैफ ने मीडिया को भेजे अपने स्टेटमेंट में कहा- हमारे यहां बेटा हुआ है। मां और बच्चा दोनों सुरक्षित और सेहतमंद हैं। शुभचिंतकों के प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos