तैमूर के बर्थडे के 68 दिन बाद करीना ने शेयर की सैफ की फोटो, लाडले के लिए बने थे गिटारिस्ट

Published : Mar 08, 2020, 08:40 AM IST

मुंबई. करीना कपूर और सैफ अली खान का लाडला तैमूर पैपराजी का फेवरेट है। उसकी एक झलक पाने के लिए लोग घंटों इंतजार करता है। सभी स्टार किड्स में तैमूर सभी के ज्यादा फेवरेट हैं और लाइमलाइट में भी काफी रहते हैं। ऐसे में करीना ने बेटे के तीसरे बर्थडे की एक फोटो शेयर की है। इसमें सैफ हाथ में गिटार पकड़े नजर आ रहे हैं।

PREV
17
तैमूर के बर्थडे के 68 दिन बाद करीना ने शेयर की सैफ की फोटो, लाडले के लिए बने थे गिटारिस्ट
दरअसल, करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सैफ अली खान की जो फोटो शेयर की है। इसमें वो तैमूर के तीसरे बर्थडे पर गिटार बजाते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को 'बेबो' ने लाडले के जन्मदिन के 68 दिन बाद सोशल मीडिया पर शेयर की है।
27
सैफ की ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें सैफ जहां गिटार बजाते दिख रहे हैं, वहीं, तैमूर सामने बैठकर पापा को गौर से देखते नजर आ रहे हैं और करीना भी इस फ्रेम में हैं, लेकिन वो किसी और काम में बिजी हैं।
37
करीना ने फोटो शेयर करने के साथ ही कैप्शन लिखा, ' मेरा प्यार हमेशा अपनी खुद की धुन बजाता रहता है।' इसके बाद कई स्टार्स ने भी इस पर रिएक्ट किया और फैंस भी तारीफ करते दिखे।
47
बता दें, तैमूर अली खान का बर्थडे 20 दिसंबर, 2016 को हुआ था। उन्होंने पिछले साल 20 दिसंबर, 2019 को अपना तीसरा बर्थडे पापा सैफ और मम्मी करीना के साथ सेलिब्रेट किया था।
57
अब ये पहली बार नहीं है जब सैफ अली खान ने तैमूर के लिए कुछ स्पेशल किया हो। इससे पहले भी अरमान की शादी में सैफ और तैमूर का डांस वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में तैमूर सैफ के कंधों पर बैठकर डांस कर रहे थे।
67
तैमूर एक सोशल मीडिया सेंसेशन हैं, जिसके चलते उनकी सभी तस्वीरें वायरल हो जाती हैं। लोग उन्हें देखने के लिए और उनके बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक होते हैं।
77
अगर सैफ के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'तान्हाजी' में नजर आए थे। फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी। मूवी ने भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई भी की थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories