करीना कपूर का बेटा इन चीजों के आगे मम्मी-पापा को भी कुछ नहीं समझता, जानें किस पर जान छिड़कता है तैमूर

Published : Sep 15, 2021, 10:21 AM ISTUpdated : Sep 15, 2021, 11:11 AM IST

मुंबई. करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के बेटा तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) की गिनती सबसे पसंदीदा स्टार किड में की जाती है। सेलेब्स से लेकर फैन्स तक तैमूर को काफी पसंद करते हैं। हर कोई उनके लुक्स और स्टाइल पर फिदा है। लेकिन क्या आप जानते है कि तैमूर किस पर फिदा होता है। उनकी लाइफ में कुछ ऐसी चीजें है जिन्हें पास पाकर वो अपने मम्मी-पापा तक को भूल जाता है। बता दें कि तैमूर अब 4 साल के हो गए हैं और वे अब अपने मन के मुताबिक काम करना पसंद करते हैं। जहां तक कि अब वे मीडिया फोटोग्राफर्स को भी जवाब देने लगे हैं। नीचे पढ़े तैमूर अली खान की उन फेवरेट चीजों के बारे में, जिनके आगे वे किसी को कुछ भी नहीं समझते...  

PREV
19
करीना कपूर का बेटा इन चीजों के आगे मम्मी-पापा को भी कुछ नहीं समझता, जानें किस पर जान छिड़कता है तैमूर

आपको बता दें कि करीना कपूर ने इसी साल फरवरी में दूसरे बेटे जेह को जन्म दिया था। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने अपने छोटे बेटे का नाम और उसका चेहरा रिवील किया था। करीना का कहना है कि जेह उनकी तरह दिखता है। बता दें कि जेह भी अपने बड़े भाई तैमूर की तरह ही क्यूट है। 

29

बता दें कि तैमूर अली खान को बुक्स का बहुत ज्यादा शौक है। जैसे ही किताबें उनके हाथ लगती है, वे तुरंत पन्ने पलटकर देखने लगते हैं। सोशल मीडिया पर भी ऐसी फोटोज वायरल हो रही है, जिसमें वे सड़क पर भी किताब लेकर तल रहे हैं।

39

तैमूर को खेलने का बहुत ज्यादा शौक है। खेलते वक्त यदि मम्मी करीना कपूर उन्हें आवाज दे रही हो तो भी उसे अनसुना कर देते है। स्कूल टाइम में भी तैमूर खेलकूद को खूब एन्जॉय करते थे।

49

अन्य बच्चों की तरह तैमूर को भी चॉकलेट, टॉफी, आइसक्रीम खाना बहुत पसंद है। आइसक्रीम खाते भी उनकी कई फोटोज सोशल मीडिया पर देखी जा सकती है। बता दें कि जब वे आइसक्रीम खाते है तो किसी ओर पर ध्यान नहीं देते है।
 

59

तैमूर को गॉगल पहनना और गिटार बचाना भी बहुत पसंद है। वैसे तो उनके पास कई म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स है, लेकिन उन्हें गिटार बजाना बहुत है। उन्हें कई बार तो सड़क पर भी गिटार लिए घूमते देखा जा चुका है।

69

करीना कपूर का बेटा इस उम्र में भी काफी क्रिएटिव है। तैमूर अक्सर ड्राइंग करते नजर आते है। उन्होंने अपने घर की दीवार पर पेंटिंग बनाई थी। वहीं, वे क्ले से चीजें बनाते हैं। उन्होंने गणेश चतुर्थी पर क्ले से गणपति की मूर्ति भी बनाई थी। 

79

जैसा की आप सभी जानते हैं कि तैमूर नवाबों के खानदान से ताल्लुक रखते है तो उन्हें घुड़सवारी करने का भी कापी शौक है। ये शौक तैमूर को अपने पापा सैफ अली खान को देखकर आया है। 

89

बता दें कि सैफ ने तैमूर को लेकर हाल ही में इच्छा जाहिर की थी वो एक दिन अपने लाडले को एक्टर बनते देखना चाहते हैं। सैफ ने कहा था- किसी एक फ्राइडे को वह अपनी पहली फिल्म रिलीज करेंगे, इतना मुझे यकीन है। मैं चाहता हूं कि तैमूर एक्टर बनें।

99

वहीं, बेटे के प्यार में पागल करीना ने एक बार तो तैमूर को लेकर अक्षय कुमार तक को चैलेंज कर दिया था। करीना ने एक इंटरव्यू में अक्षय को कहा था कि तैमूर आने वाले दिनों में आपके लिए बहुत बड़ा खतरा बन सकता है। आपकी फैन फॉलोइंग को भी वह पछाड़ सकता है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories